बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम वर्षा, बाढ़ से नहीं मिलेगी राहत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

बारिश को लेकर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, देश के इन हिस्सों में होगी झमाझम वर्षा, बाढ़ से नहीं मिलेगी राहत

इस समय बाढ़ से कई शहर प्रभावित हैं। केरल और कर्नाटक में बाढ़ आने के बाद इलाके पानी-पानी हो गए हैं। पाकिस्तान में भी बाढ़ संकट ने करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है। मंगलवार को बेंगलुरु से भी तस्वीरें सामने आई, जहां सड़कों पर पानी भर गया। लोग बड़ी संख्या में बाढ़ से प्रभावि

इस समय बाढ़ से कई शहर प्रभावित हैं। केरल और कर्नाटक में बाढ़ आने के बाद इलाके पानी-पानी हो गए हैं। पाकिस्तान में भी बाढ़ संकट ने करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है। मंगलवार को बेंगलुरु से भी तस्वीरें सामने आई, जहां सड़कों पर पानी भर गया। लोग बड़ी संख्या में बाढ़ से प्रभावित हो गए। यूपी भी बाढ़ की चपेट में है जहां आम लोगों ने पानी से परेशान होकर ग़हरा दुख जताया है। यहां बाढ़ से करीब 2.4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। लेकिन अभी भी मौसम विभाग ने अपडेट दिया है कि आने वाले दिनों में मौसम और खराब हो सकता है। 
मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट 
मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। केरल में मंगलवार को भारी बारिश हुई। कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। प्रभावित इलाकों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन जलभराव वाले इलाकों से लोगों को निकालने की तैयारी कर रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।
कर्नाटक के कई जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने कर्नाटक के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। बेंगलुरु अर्बन डीसी ने कहा, ‘भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। पेड़ उखड़ गए हैं। ऐसे में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी हो गई है। कर्नाटक सरकार का अनुमान है कि जून से अब तक वहां बारिश से 7647 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य ने केंद्र से मदद के लिए प्रस्ताव भेजा है। 
यूपी में बाढ़ की चपेट में लाखों लोग
उत्तर प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा भी बाढ़ की त्रासदी का सामना कर रहा है। यहां 22 जिलों के 2.4 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अधिकारियों के मुताबिक, 1079 गांव बाढ़ का सामना कर रहे हैं और इनमें से 153 ऐसे हैं जिनसे संपर्क टूट गया है। गंगा और वरुणा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण वाराणसी में बाढ़ आ गई है। हरिश्चंद्र और मणिकर्णिका घाट पर लाए गए शवों को अब छतों और आसपास की सड़कों पर जलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।