मोदी सरकार का समय समाप्त, नई सरकार ही लाएगी कश्मीर में शांति : ममता

Summary :

ममता बनर्जी ने कहा, मोदी सरकार ने इस देश का सारा खजाना चुरा लिया है और आप इसका इस्तेमाल अपनी पार्टी के कोष के लिए कर रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने का आह्वान करते हुये उन पर देश का खजाना चुराने का आरोप लगाया और कहा जो राफेल फाइलों को बचा कर नहीं रख सका, वह देश की रक्षा कैसे करेगा।

उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन काल में कश्मीर में आतंकी घटनाओं में 260 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है और घाटी में भाजपा-नीत राजग सरकार शांति नहीं ला सकती क्योंकि इसकी ”मियाद निकल गई” है। उन्होंने कहा, ”चुनाव के बाद, केंद्र में आने वाली नयी सरकार कश्मीर में शांति और स्थिरता लेकर आयेगी।”

mamata Banerjee

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : ममता को तृणमूल के महिला प्रतिनिधित्व पर गर्व

ममता बनर्जी यहां अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक रैली को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने इस रैली में आसन्न लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव प्रचार की भी शुरूआत की।

उन्होंने कहा, ”आपने (नरेंद्र मोदी सरकार) ने इस देश का सारा खजाना चुरा लिया है और आप इसका इस्तेमाल अपनी पार्टी के कोष के लिए कर रहे हैं। यह सरकार देश की रक्षा कैसे करेगी जो राफेल फाइलों की सुरक्षा नहीं कर सकती।”

Desk Team