कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जनता के साथ धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने ‘अच्छे दिन’ का झांसा देकर जनता को गुमराह सत्ता हासिल की।
कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए चुनाव प्रचार करने यहां आये श्री पटेल ने शुक्रवार को यहां कहा कि पांच साल में पहली बार संवाददाताओं के सामने आये श्री मोदी ने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया क्योंकि उन्होंने कोई काम नहीं किया। यही वजह है कि उन्होंने पत्रकारों के सवालों से मुंह मोड लिया।
श्री पटेल ने कहा कि श्री मोदी ने अपने मददगारों अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी ही नहीं, भगवान राम के साथ भी धोखा दिया, तो जनता से वह भला कैसे वादाखिलाफी नहीं करते।
Modi ने आज में जारी रखा असत्य का प्रचार-प्रसार : कमलनाथ
गुजरात में पाटीदार आरक्षण आंदोलन से सुर्खियों में आये श्री पटेल ने कहा कि श्री मोदी को मालूम है कि 23 मई को भाजपा बुरी तरह से हार रही है और उनकी सत्ता जा रही है।
प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे एवं उससे पहले शहीद हेमंत करकरे पर दिये गए विवादित बयान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का चरित्र उजार होता कि वह आतंकियों का समर्थन कर रही है। ऐसे नेताओं को संसद में भेजने के लिए रास्ता बनने वाली भाजपा पर के इरादों का कोई पता नहीं चलता है कि वह देश की जनता के साथ है या फिर दुश्मन के साथ।
उन्होंने कांग्रेस को महात्मा गांधी, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आजाद के विचारों पर चलने और उसे आगे बढ़ने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा दिल से आतंकवाद का विरोध करती रही है।
श्री राय के समर्थन में प्रचार करने अचानक रमना पहुंचे श्री पटेल ने स्थानीय निवासियों से संवाद किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा और अच्छी संख्या में सीटें जीतेगी। वर्ष 2022 में यहां होने वाले विधान सभा चुनाव में अवश्यक सरकार बनायेगी।’’ उल्लेखनीय है कि श्री पटेल चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे।


Download Android App
Download iOS App



