वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप भारत में लगातार तेज है। देश में हर दिन कोरोना से संक्रमितों और मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 61,408 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 31 लाख के पार पहुंच गए।
वहीं 23,38,035 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से मरीजों के ठीक होने की दर 75 प्रतिशत से अधिक हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के मामले बढ़कर 31,06,348 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 836 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 57,542 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर गिरकर 1.85 प्रतिशत हो गई है और मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 75.27 प्रतिशत हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 7,10,771 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 22.88 प्रतिश्त है। देश में सात अगस्त को कोविड-19 के मामले 20 लाख के पार हो गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 23 अगस्त तक देश में 3,59,02,137 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 6,09,917 नमूनों की जांच रविवार को की गई।


Download Android App
Download iOS App



