लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

एक बार फिर शुरू हुई सांसद निधि योजना, केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया फैसला

केंद्र सरकार ने सांसद निधि को फिर से बहाल कर दिया है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। यह निधि वित्तीव वर्ष 2021-22 के लिए बचे हुए हिस्से के लिए बहाल किया गया है और 2025-26 तक जारी रहेगी।

दुनिया में कोरोना वायरस महामारी के आने से कई देशों की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई, जो अभी भी सही से पटरी पर नहीं लौटी है। ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है, जो आर्थिक विकास की गति को बढ़ाने में काफी गति प्रदान करेगी। तो उधर, केंद्र सरकार भी अपने प्रयासों से देश के रुके हुए विकास को एक बार फिर तेजी से सही रास्ते पर लाने का प्रयास कर रही है। 
2021-22 की सांसद निधि लैड फंड के लिए प्रत्येक सांसद को 2-2 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी 
केंद्र सरकार ने सांसद निधि को फिर से बहाल कर दिया है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। यह निधि वित्तीव वर्ष 2021-22 के लिए बचे हुए हिस्से के लिए बहाल किया गया है और 2025-26 तक जारी रहेगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2021-22 की MP लैड फंड के लिए प्रत्येक सांसद को 2-2 करोड़ रुपए की किश्त आवंटित की जाएगी। इसके बाद हर साल ढाई-ढाई करोड़ रुपए की दो किस्तें जारी की जाएंगी।
2022 से 2026 तक के लिए 5-5 करोड़ रुपए की राशि दी जाएगी 
इसके अलावा, 2022 से 2026 तक के लिए 5-5 करोड़ रुपए की किश्त सांसदों को उनके क्षेत्र के विकास के लिए दी जाएगी। बता दें कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से सांसद निधि पर रोक लगा दी गई थी। इसके अलावा बैठक में और भी कई फैसले लिए गए। 
15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का निर्णय ​लिया है 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय इतिहास और संस्कृति में जनजातियों के विशेष स्थान और योगदान को सम्मानित करने व आने वाले पीढ़ियों को इस सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय गौरव के संरक्षण के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का निर्णय ​लिया है।
उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है, आज़ादी की लड़ाई में उनके योगदान को देखते हुए भी 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है। भारत सरकार 15-22 नवंबर जनजा​तीय समुदायों के गौरवशाली इतिहास, उपलब्धियों, संस्कृति पर कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।