BREAKING NEWS

महाराष्ट्र : शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा, भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता◾शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्र बिंदु’, छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता◾Bihar News: हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य◾सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन◾पाकिस्तान में मंहगाई से बेहाल जनता, मार्च में दर्ज की गई सबसे ज्यादा महंगाई◾दिल्ली में कोरोना का अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग◾अनुराग ठाकुर ने TMC पर साधा निशाना, कहा- 'क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा कि हम कहीं जलूस निकाल सकते हैं और कहीं नहीं'◾'मोदी सरनेम' मामले में 2 साल की सज़ा वाले CJM Court के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी ◾PM मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया शोक ◾ यूपी के रायबरेली में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव ◾शिवपाल यादव ने राम राज्य को लेकर कही बड़ी बात, समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी ◾राजधानी में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, वायरस के 416 नए मामले, 14 फीसदी से ज्यादा हुई पॉजिटिविटी रेट◾अमित शाह बिहार में आज भरेंगे हुंकार, नवादा जिले में जनता को करेंगे संबोधित◾PM मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है'◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾अमेरिका के ‘मिडवेस्ट’ और ‘साउथ’ में बवंडर ने मचाई तबाही, 18 लोगों की मौत◾IPL 2023 : पंजाब किंग्स ने वर्षा बाधित मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 रन से हराया ◾

लाल किले से संसद तक सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली , उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लालकिले से विजय चौक तक 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री व सांसद शामिल हुए।संस्कृति मंत्रालय ने इस रैली को आयोजित किया है और इसमें वरिष्ठ नेताओं के अलावा सैकड़ों लोग भी शामिल हुए। सभी ने अपनी अपनी दो पहिया वाहनों पर तिरंगा लगाया और रैली का हिस्सा बने। 

देश की एकता के लिए, महान लोगों ने जो देश के लिए जो त्याग किया 

बाइक रैली में तमाम केंद्रीय मंत्री खुद बाइक, स्कूटी चलाकर इसका हिस्सा बने, वहीं कुछ सांसद और मंत्री दो पहिया वाहनों पर पीछे बैठ कर लाल किले से विजय चौक तक रैली में शामिल हुए।इस दौरान उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने कहा, लालकिले से तिरंगा यात्रा निकाला जा रही है, हम संसद सदस्य है, आम जनता हमको देख रही है, हमें उदाहरण देना है उनके सामने। देश की एकता के लिए, महान लोगों ने जो देश के लिए जो त्याग किया उनको याद रखना है अपने बच्चों को स्वतन्त्रता सेनानियों के बारे में बताना है, उनके योगदान को याद रखना है।इससे पहले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इस रैली में हिस्सा लेने की अपील भी की थी।

 सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर ध्वज फहराएंगे

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 'हर घर तिरंगा' अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और समर्पण का अभियान है। जो संपूर्ण देश प्रदेश के साथ श्योपुर जिले में भी 11 से 17 अगस्त के बीच मनाया जाएगा। मुख्य अभियान 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होगा, जिसमें सभी नागरिक अपने-अपने घरों पर ध्वज फहराएंगे।

'हर घर तिरंगा' अभियान को लोकप्रिय बनाने के लिए भाजपा ने सुबह नौ बजे से 11 बजे के बीच प्रभात फेरी निकालने और पार्टी की युवा शाखा के नेताओं से बाइक के जरिये तिरंगा यात्रा निकालने को कहा है। पार्टी 11 से 13 अगस्त तक बूथ स्तर तक प्रभातफेरी निकालेंगे और इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन 'रघुपति राघव राजा राम' और राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का गायन करेंगे।