पटना : बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक श्रीमती अमिता भूषण की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम पटना में प्रदेश महिला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 7 अप्रैल 2018 को बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी, पूर्व विधायक सह हरियाणा सरकार में संसदीय सचिव रह चुकी सुश्री शारदा राठौर के पटना आगमन के तैयारियों की समीक्षा की गई।
ज्ञात हो कि सुश्री राठौर बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रभारी नियुक्त की गई हैं और पहली बार बिहार की धरती पर आ रही हैं। श्रीमती भूषण ने बताया की आगामी 7 अप्रैल के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रदेश के हर जिले से महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भारी संख्या में जुटेंगी, जिसकी तैयारी लगातार चल रही है।
बैठक के दौरान महिला कांग्रेस के द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई और आगामी दिनों में एक विस्तृत कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। बैठक में श्रीमती भूषण के अलावा महिला कांग्रेस पदाधिकारी कुमारी अनिता, श्रीमती सुनीता साक्षी के अलावा फरहत शकील, मोनी देवी पासवान, सरोज देवी, किरण देवी सहित अन्य कई पदाधिकारी मौजूद थी।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।