MSP Decision: मोदी सरकार की किसानों को सौगात, 14 फसलों पर बढ़ाया MSP

MSP Decision: मोदी सरकार की किसानों को सौगात, 14 फसलों पर बढ़ाया गया MSP

MSP

MSP Decision News: मोदी सरकार 3.0 की बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 5 बड़े फैसले लिए गए हैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। कैबिनेट ने खरीफ की 14 फसलों का एमएसपी ( MSP ) बढ़ाया है।

Cabinet approves MSP for 14 crops for Kharif season, says Minister Ashwini Vaishnaw
मोदी सरकार 3.0 की बुधवार को दूसरी कैबिनेट बैठक हुई। इसमें 5 बड़े फैसले लिए गए हैं। किसानों को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि खरीफ की फसलों के लिए एमएसपी (Minimum Support Price) बढ़ाने की मंजूरी दी गई है। इसमें 14 फसलों को शामिल किया गया है। धान का नया एमएसपी 2300 रुपये होगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि आज कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। खरीफ की 14 फसलों पर कैबिनेट ने एमएसपी ( MSP ) बढ़ाया है। धान का नया एमएसपी 2,300 रुपये तय किया गया है, जो पिछले एमएसपी से 117 रुपये ज्यादा है। कपास का नया एमएसपी 7,121 होगा। इसकी एक दूसरी किस्म के लिए नया एमएसपी 7,521 रुपये होगा, जो पहले से 501 रुपये ज्यादा है।

हमेशा किसानों को प्राथमिकता देते हैं PM Modi – Ashwini Vaishnaw

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा किसानों को प्राथमिकता देते हैं। इस सरकार ने अपने नये कार्यकाल में किसानों के हित में फैसला लिया है।खरीफ सीजन के लिए सरकार ने नया एमएसपी तय किया है। 2018 में भारत सरकार ने अपने बजट में कहा था कि एमएसपी ( MSP ) लागत से कम से कम डेढ़ गुना होनी चाहिए। सीएसीपी के जरिए लागत का पता लगाया जाता है।
फसल एमएसपी लागत लागत से अधिक मार्जिन एमएसपी 2023-24 बढ़ा एमएसपी

( MSP )

धान 2300 1533 50 2183 117
ज्वार 3371 2247 50 3180 191
बाजरा 2625 1485 77 2500 125
रागी 4290 2860 50 3846 444
मक्का 2225 1447 54 2090 135
तूर/अरहर 7550 4761 59 7000 550
मूंग 8682 5788 50 8558 124
उड़द 7400 4883 52 6950 450
मूंगफली 6783 4522 50 6377 406
सूरजमुखी 7280 4853   50 6760 520
सोयाबीन 4892 3261 50 4600 292
तिल 9267 6178 50 8635 632

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।