नड्डा को फिर मिली भाजपा की कमान, 2024 तक बने रहेंगे पार्टी चीफ - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

नड्डा को फिर मिली भाजपा की कमान, 2024 तक बने रहेंगे पार्टी चीफ

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख के रूप में नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर जेपी नड्डा (JP Nadda) पर भरोसा जताया है। मिली जानकरी के अनुसार भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से पार्टी प्रमुख के रूप में नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि पार्टी बैठक में राजनाथ सिंह ने नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखा था और भाजपा कार्यकारिणी द्वारा उसे स्वीकार कर लिया गया।  
मिशन 2024 में जुटी भाजपा 
शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जेपी नड्डा के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव में और ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया जाएगा और  2019 से अधिक सीटें जीती जाएंगी। बता दें कि इस वर्ष देश के 9 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है। वहीं अगले वर्ष लोकसभा के चुनाव है। भाजपा किसी मोर्चे पर चूकना नहीं चाहती है। माना जाता है कि जेपी नड्डा खुद को हर राज्य में ढाल लेते है। साथ ही इतने कम समय में किसी और को पार्टी की कमान सौंपना घाटे का सौदा हो सकता था। यहीं मुख्य वजह है कि भाजपा ने पुनः नड्डा को अपना अध्यक्ष चुना। 
भाजपा vs  अन्य के बीच मुकाबला 
साल 2023 में देश के कुल 9 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं. इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश,  कर्नाटक,  छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, तेलंगाना, नागालैंड , मेघालय और मिजोरम शामिल है। यह चुनाव 2024 का सेमीफाइनल होगा। भाजपा को अगर आम चुनाव में दोबारा जीत हासिल करनी है तो उसे 2023 में सबसे बेहतर प्रदर्शन करना पड़ेगा। बता दें कि मुख्य रूप से इन सभी राज्यों में भाजपा, कांग्रेस तथा क्षेत्रीय पार्टियों के बीच मुकाबला होना है।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।