पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी अच्छी सेहत तथा लंबी आयु की कामना की। पूर्व प्रधानमंत्री का आज 87वां जन्मदिन है। देवेगौड़ा का जन्म 1933 में हुआ था। वह जून 1996 से अप्रैल 1997 तक देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं।मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ हमारे पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।
Birthday wishes to our former PM Shri @H_D_Devegowda Ji. Praying for his long life and good health.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 18, 2020
उनकी अच्छी सेहत और लंबी आयु की प्रार्थना करता हूं।’’प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को भी जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मोदी ने ट्वीट किया,‘‘ केन्द्रीय मंत्री श्री थावरचंद गहलोत के जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु बनाए और स्वस्थ्य रखे।’’