डेनमार्क के PM मार्क रूटे होंगे NATO के अगले महासचिव

डेनमार्क के प्रधानमंत्री मार्क रूटे होंगे NATO के अगले महासचिव

NATO

NATO ): नीदरलैंड के निवर्तमान प्रधानमंत्री मार्क रूटे को नॉर्थ एटलांटिक ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) का अगला महासचिव नियुक्त किया गया है। नाटो ने बुधवार को एक बयान में ये जानकारी दी।

Highlights:

  • नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रुटे बने NATO के नए मुखिया
  • रूटे को सभी 32 सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त हुआ
  • उनके खिलाफ खड़े रोमानियाई राष्ट्रपति क्लॉस इओहन्निस ने अपना नाम लिया था वापस

 

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने कहा कि बयान में बताया गया है कि रूटे 1 अक्टूबर को नाटो के महासचिव के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे।
संगठन के शीर्ष पर 10 साल तक रहने के बाद जेन्स स्टोलटेनबर्ग का कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है।



रोमानिया के राष्ट्रपति थे रेस में शामिल

इस पद की दौड़ में रोमानियाई राष्ट्रपति क्लॉस इओहन्निस भी शामिल थे। लेकिन 19 जून को उन्होंने आधिकारिक तौर पर नाटो ( NATO )के महासचिव की दौड़ से हटने की घोषणा की। इसके बाद रूटे को सभी 32 सदस्य देशों का समर्थन प्राप्त हुआ।
Klaus Iohannis: Romanian president loses luster as graft fears stalk new government – POLITICO

75 साल पुराने NATO जैसी संस्था का प्रतिनिधित्व करने वाले चौथे PM

नीदरलैंड नाटो का संस्थापक सदस्य है। 57 साल के मार्क रूटे का डच प्रधानमंत्री के रूप में 14 साल का कार्यकाल कुछ ही हफ्तों में समाप्त होने वाला है। 75 साल पुराने गठबंधन का नेतृत्व करने वाले वो नीदरलैंड के चौथे व्यक्ति होंगे।
नाटो के महासचिव संगठन के समन्वय के लिए जिम्मेदार होते हैं और नाटो ( NATO ) सैन्य समिति के अध्यक्ष और सुप्रीम एलाइड कमांडर यूरोप के साथ-साथ नाटो के सबसे महत्वपूर्ण अधिकारियों में से एक हैं।
Der niederländische Regierungschef Mark Rutte spricht bei einer Konferenz in Helsinki am 13.06.24.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।