लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अंडमान सागर में भारत, थाईलैंड की नौसेनाओं ने शुरू किया संयुक्त अभ्यास

भारत और थाईलैंड की नौसेनाओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी को लेकर चिंता की पृष्ठभूमि में अंडमान सागर में तीन दिन का समन्वित निगरानी अभ्यास बुधवार को शुरू कर दिया।

भारत और थाईलैंड की नौसेनाओं ने हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी को लेकर चिंता की पृष्ठभूमि में अंडमान सागर में तीन दिन का समन्वित निगरानी अभ्यास बुधवार को शुरू कर दिया। 
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती जहाज आईएनएस सरयू और थाईलैंड का जहाज क्राबी दोनों नौसेनाओं के डोर्नियर समुद्री गश्ती विमान के साथ भारत-थाईलैंड समन्वित निगरानी (कोरपैट) के 31वें संस्करण में भाग ले रहे हैं। 
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक माधवाल ने कहा कि दोनों नौसेनाएं 2005 के बाद से अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर कोरपैट में साल में दो बार भाग लेती रही हैं। इस अभ्यास का मकसद हिंद महासागर के अहम हिस्से को सुरक्षित और वैश्विक व्यापार के लिए खुला रखना है। 
उन्होंने कहा, ‘‘कोरपैट दोनों नौसेनाओं के बीच समझ बनाता है और अनियंत्रित रूप से मछली पकड़ने, नशीले पदार्थ की तस्करी, समुद्री आतंकवाद, सशस्त्र लूट और चोरी जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाता है। साथ ही यह तस्करी, अवैध प्रवास को रोकने और समुद्र में खोज एवं बचाव अभियान चलाने के लिए सूचनाओं का आदान प्रदान कर संचालनात्मक तालमेल बढ़ाने में मदद करता है।’’ 
भारतीय नौसेना पिछले कुछ वर्षों से हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी धीरे-धीरे बढ़ा रही है। कोरोना वायरस महामारी के बावजूद भारतीय नौसेना ने कई देशों के साथ पिछले कुछ महीनों में समुद्री अभ्यासों में भाग लिया है। गत नवंबर में भारत ने मालाबार अभ्यास में भाग लिया था। चीन मालाबार अभ्यास के उद्देश्य को लेकर संशय में रहा है क्योंकि उसका मानना है कि यह वार्षिक युद्ध अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उसका प्रभाव कम करने की कोशिश है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।