BREAKING NEWS

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं'◾मध्यप्रदेश : इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, गिरी मंदिर की छत, कुएं में गिरे लोग, Rescue Operation जारी◾पीएम ने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के सीईओ से मुलाकात की और कंपनी की स्थिति में संभावित बदलाव पर चर्चा की◾नफ्तारी भाषण पर SC के फैसले के बाद बोलें सिब्बल, 'कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ नफरत पर आधारित है'◾कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार करेगी समीक्षा बैठक◾गुरुग्राम : Finance Company के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने Colleague को मारी गोली ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं ◾PM मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की◾तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत◾CBI ने BSF के तीन चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR ◾आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾

राष्ट्रपति को लेकर उदित राज के बयान की NCW ने की निंदा, जारी किया नोटिस

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) को लेकर दिए गए बयान पर एक्शन लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (National Women Commission) ने कांग्रेस (Congress) नेता उदित राज (Udit Raj) को नोटिस जारी किया है। NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा (NCW President Rekha Sharma) ने कहा कि उन्होंने (उदित राज) जिस प्रकार का बयान दिया है वो निंदनीय हैं इसलिए आयोग ने उन्हें नोटिस दिया है।

रेखा शर्मा ने कहा, महिलाओं के प्रति इस तरह बयान देने के लिए उदित जी अभ्यस्त है, उनके ऐसे ही बयान के लिए पहले भी NCW ने रिकॉग्निजेंस लिया है। इस बार उन्होंने महिलाओं के लिए नहीं बल्कि सरकार के संवैधानिक प्रमुख के खिलाफ कहा है। उन्होंने इसलिए टारगेट किया क्योंकि वो महिला हैं?

दरअसल, गुजरात दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा आयोजित अभिनन्दन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गुजरात में देश का नमक बनाया जाता है। ये भी कहा जा सकता है कि सभी देशवासी गुजरात का नमक खाते हैं। 

राष्ट्रपति मुर्मू के इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ऐसी राष्ट्रपति किसी देश को ना मिले। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है। कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं. खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा।'

उदित राज के इस बयान पर बीजेपी बुरी तरह भड़क गई है। बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक, दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है। कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने भी ऐसा ही किया था। कांग्रेस नेताओं के यह बयान उनकी आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।