NDA की शनिवार को बैठक, नरेन्द्र मोदी को चुना जाएगा नेता

Summary :

भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नवनिर्वाचित सांसदों की शनिवार को बैठक होने जा रही है जिसमें वे औपचारिक

भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नवनिर्वाचित सांसदों की शनिवार को बैठक होने जा रही है जिसमें वे औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपना नेता चुनेंगे । इसके साथ ही सरकार के गठन की दिशा में प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा । 
भाजपा सूत्रों ने बताया कि यह बैठक संसद के केंद्रीय कक्ष में शाम 5 बजे होगी । इससे पहले उनकी भाजपा सांसदों के साथ बैठक होगी । समझा जाता है कि मोदी सांसदों को संबोधित भी कर सकते हैं । नरेन्द्र मोदी को पहले ही राजग का नेता घोषित किया जा चुका है, ऐसे में इस बैठक को एक तरह से औपचारिकता माना जा रहा है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 302 सीटें जीत चुकी है और राजग गठगबंधन को 350 सीटें हासिल हुई है । 

Desk Team