दुर्घटनाग्रस्त होकर अरब सागर में गिरा भारतीय नेवी का मिग -29 K, लापता पायलट की खोज जारी

Summary :

एक दुखद घटना में, एक मिग -29 K ट्रेनर लड़ाकू विमान के अरब सागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है और प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पायलट को रेस्क्यू किया गया है और दूसरे की तलाश जारी है।

एक दुखद घटना में, एक मिग -29 K ट्रेनर लड़ाकू विमान के अरब सागर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है और प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पायलट को रेस्क्यू किया गया है और दूसरे की तलाश जारी है। 

भारतीय नौसेना ने बयान जारी करते हुए बताया कि समुद्र में परिचालन करने वाला मिग -29 K ट्रेनर विमान 26 नवंबर 20 को लगभग शाम 5 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पायलट बरामद हुआ और दूसरे पायलट को हवा और जमीनी इकाइयों द्वारा खोजा गया। घटना की जांच के लिए एक आदेश दिया गया है। 

Ujjwal Jain