दिल्ली पुलिस नए कमिश्नर संजय अरोड़ा ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। संजय अरोड़ा ने कल ही दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त के तौर पर अपना पदभार संभाला था। गृहमंत्री कार्यालय के ओर से इस मुलाकात पर ट्वीट भी किया गया है। संजय अरोड़ा को पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना की जगह नियुक्त किया गया है।
गृहमंत्री से हुई इस मुलाकात पर गृहमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘‘दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की।’’ केंद्रीय गृहमंत्रालय के अधिकारियों ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया।
बता दे कि 1988 बैच के तमिलनाडु कैडर के आईपीएस अधिकारी संजय अरोड़ा ने सोमवार को दिल्ली के पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था। उनके स्वागत में दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में समारोह आयोजित किया गया था। इससे पहले संजय अरोड़ा ITBP हेडक्वार्टर में औपचारिक सलामी और विदाई दी गई। पूर्व दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना के बाद संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है।
संजय अरोड़ा ने अपने तीन दशकों से अधिक के करियर में अपनी सेवाओं के लिए कई प्रशंसा प्राप्त की है। उन्हें 2004 में मेधावी सेवा के लिए पुलिस पदक, 2014 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पुलिस विशेष कर्तव्य पदक, आंतरिक सुरक्षा सेवा और अन्य लोगों के बीच संयुक्त राष्ट्र शांति पदक से सम्मानित किया जा चुका है। जानकारी की लिए आपको बता दे कि संजय अरोड़ा दिल्ली पुलिस का नेतृत्व करने वाले लगातार दूसरे गैर-एजीएमयूटी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। साथ ही 1978 में दिल्ली पुलिस अधिनियम पारित होने और एक कमिश्नरेट की स्थापना के बाद से तीसरे ऐसे अधिकारी हैं। संजय अरोड़ा और राकेश अस्थाना से पहले, उत्तर प्रदेश कैडर के 1966 बैच के आईपीएस अधिकारी अजय राज शर्मा को 1999 में दिल्ली पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था, जब लालकृष्ण आडवाणी केंद्रीय गृह मंत्री थे।दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करती है और इसके अधिकारी अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर से संबंधित होते हैं।