प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) बुधवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में उतरने वाली 108 खेपों में से 32 नीरव मोदी द्वारा ‘‘नियंत्रित’’ विदेश संस्थाओं से संबंधित हैं जबकि बाकी मेहुल चोकसी की फर्मों से हैं।
ईडी इन दोनों व्यवसायियों से मुंबई में पीएनबी की एक शाखा में दो अरब अमेरिकी डॉलर की कथित बैंक धोखाधड़ी के सिलसिले में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जांच कर रही है। एजेंसी ने बताया कि इन कीमती सामानों में पॉलिश किये गये हीरे, मोती और चांदी के आभूषण शामिल हैं और इनकी कीमत 1,350 करोड़ रुपये है।
एजेंसी बताया कि ईडी ने इन कीमती सामानों को वापस लाने के लिए हांगकांग में अधिकारियों के साथ ‘‘सभी कानूनी औपचारिकताओं’’ को पूरा किया।
एजेंसी ने बताया कि इन सामानों को अब पीएमएलए के तहत औपचारिक रूप से जब्त कर लिया जाएगा।
एजेंसी ने बताया कि इन सामानों को अब पीएमएलए के तहत औपचारिक रूप से जब्त कर लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



