वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्त वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट है। यह बजट कोरोना महामारी के दौर में पेश हुआ है। इस बजट को लेकर हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहा है।
विपक्ष ने बजट को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये बजट की आलोचना करते हुए कहा कि भाजपा यह बजट लोगों की जेब काटने के लिए लायी है।
अखिलेश का ट्वीट
काम-कारोबार सब हुआ चौपट…ऐतिहासिक मंदी,लाखों की नौकरी कर गयी चट…आम जनता की आमदनी गयी घट…बेकारी-बीमारी में बैंकों में जमा निकली सारी बचत…अब लोगों की जेब काटने के लिए आया भाजपा का एक और बजट…
उप्र से भाजपा के दुखदायी युग का अंत शुरू हो रहा है!
यूपी कहे आज का
नहीं चाहिए भाजपा— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 1, 2022
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने मंगलवार को ट्वीट किया, ”काम-कारोबार सब हुआ चौपट…ऐतिहासिक मंदी, लाखों की नौकरी कर गयी चट…आम जनता की आमदनी गयी घट…बेकारी-बीमारी में बैंकों में जमा निकली सारी बचत…अब लोगों की जेब काटने के लिए आया भाजपा का एक और बजट।”
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के बीच पेश हुए केंद्रीय बजट पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने यह भी दावा किया, ”उप्र से भाजपा के दुखदायी युग का अंत शुरू हो रहा है! यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा।”