कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को महिला दिवस के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए भारतीय महिलाओं के और सफल होने की कामना की। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने महात्मा गांधी के इस कथन को भी ट्विटर पर पोस्ट किया, “अगर सशक्त होने का अभिप्राय नैतिक शक्ति से है तो निर्विवाद रूप से महिलाएं पुरुषों की तुलना में श्रेष्ठ हैं।”
“If by strength is meant moral power, then woman is immeasurably man’s superior.”
-Mahatma Gandhi #HappyWomensDay to all the women of India. May you grow from strength to strength. pic.twitter.com/pdidKa1nte
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 8, 2020
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “ भारत की सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं। कामना करता हूं कि आप और सफल हों।” राहुल गांधी अलग-अलग क्षेत्रों में मुकाम हासिल करने वाली भारतीय महिलाओं की तस्वीरों के कोलाज को भी पोस्ट किया जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से लेकर क्रिकेटर मिताली राज शामिल हैं।
International Women’s Day : रमेश पोखरियाल ने दी शुभकामनाएं, कहा- नारी शक्ति एक सभ्य समाज की आधारशिला
बता दें कि हर साल आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम अपनी नारी शक्ति की भावना और उपलब्धियों को सलाम करते हैं।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा कि “मैं सभी महिलाओं को इस मौके पर अपनी शुभकामनाए देता हूं। हम नई शिक्षा नीति के माध्यम से महिला सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। आज ‘बेटी पढाओ, बेटी बचाओ’ नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है।”