सीमा विवाद को लेकर पूर्वोत्तर के दो राज्यों असम और मिजोरम के बीच हुई हिंसक झगड़े के कारण उपजे खूनी संघर्ष में असम पुलिस के पांच जवानों की मौत हो गई। जबकि एक पुलिस अधीक्षक समेत कई लोग घायल हो गए हैं।
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। राहुल ने शनिवार को दावा किया कि विवादों और दंगों को इस पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है जिसका परिणाम भयानक होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा।
ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा।
विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है- इसका परिणाम भयानक है और होगा।#MizoramAssam #LAC
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 31, 2021
विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है- इसका परिणाम भयानक है और होगा।’’ मिजोरम पुलिस ने इस हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं।