भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध पर विपक्षी दलों के कई सदस्यों ने संसद में चर्चा कराने के लिए नोटिस दिया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विपक्षी नेताओं द्वारा संसद के दोनों सदनों में सत्र के दौरान इस मुद्दे को उठाए जाने की उम्मीद है।
इलाज के लिए विदेश रवाना हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मॉनसून सत्र के पहले चरण में नहीं लेंगी हिस्सा
उल्लेखनीय है कि संसद का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है और यह एक अक्टूबर तक चलेगा। लोकसभा और राज्यसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक रविवार को होने वाली है। एलएसी के कई स्थानों पर भारतीय सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) मई महीने से ही आमने सामने है। गत 45 साल में पहली बार सोमवार को एलएसी पर गोली चली जिसका आरोप दोनों पक्ष एक दूसरे पर लगा रहे हैं।