संपूर्ण विपक्ष ने गुरुवार को संसद के बाहर कर्नाटक और गोवा की घटनाओं को लेकर धरना दिया एवं प्रदर्शन किया तथा भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और आनंद शर्मा सहित कांग्रेस नेताओं ने संसद में गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओ ने कहा कि बीजेपी चुनी हुई सरकारो को गिराकर लोकतंत्र को नष्ट कर का रही है। इस दौरान पार्टी के कई संसद हाथो में बैनर लिए हुए थे जिन पर ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे लिखे थे।
कांग्रेस का आरोप है कि गोवा में उसके विधायको को तोड़ गया और कर्नाटक में भी कांग्रेस-जनता दल (एस) की गठबंधन सरकार को अस्थिर किया जा रहा है। प्रदर्शन में सोनिया गांधी के अलावा पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तिफा दे चुके पार्टी नेता राहुल गांधी, ए के एंटनी, मोतीलाल वोरा, पार्टी के राज्य सभा मे उप नेता आनंद शर्मा, लोकसभा में पार्टी के मुख्य ह्विप के सुरेश तथा कई अन्य सांसद मौजूद थे।
कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसदों ने हाथ मे काले रंग के पोस्टर लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। पोस्टर पर लिखा था बीजेपी लोकतंत्र की हत्या बन्द करो।
कांग्रेस के पी चिदम्बरम और जयराम रमेश, सपा के रेवती रमन सिंह, तृणमूल के सुखेंदु शेखर राय, डेरेक ओ ब्रायन और मोइना मित्रा, भाकपा के डी राजा, राजद के मनोज झा, राकांपा के माजिद मेमन और माकपा के ई क्रीम समेत 30 से अधिक सांसदों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ये सांसद करीब 20 मिनट तक जमकर नारेबाजी करते रहे।