लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

तिरंगा यात्रा पर विपक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, मोदी जी दिन-रात खादी की बात करते हैं और कपड़ा बाहर से मंगाते हैं

मोदी की अपील पर भारतीय जनता पार्टी के नेता ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी के नेता जमकर हवा दे रहे हैं।

मोदी की अपील पर भारतीय जनता पार्टी के नेता ही नहीं, बल्कि अन्य लोग भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़चढ़ कर  हिस्सा ले रहे हैं। इस अभियान को भारतीय जनता पार्टी के नेता जमकर हवा दे रहे हैं। अभियान की शुरूआत बाइक रेली से हुई। जिसको उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। वहीं विपक्ष ने इस कार्यक्रम का विराध किया। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि सरकारी कार्यक्रम को अगर राजनीतिक कार्यक्रम में बदल दिया जाए तो क्या कहा जाएगा। कहा कि मोदी जी दिन-रात खादी की बात करते हैं और कपड़ा बाहर से मंगाते हैं। 
वहीं टीएमएम सांसद ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनके हाथ में तिरंगा है और दूसरी ओर वह महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की पूजा करते हैं। वे कौन सी तिरंगा यात्रा निकालेंगे? उन्होंने आगे कहा, ‘संसद के अंदर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। संविधान का गला घोंटने वालों को तिरंगे के लिए नहीं रोना चाहिए।
सरकार ने की विपक्ष की आलोचना
इससे पहले आज केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसमें भाग नहीं लेने के लिए विपक्ष की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘विपक्ष के लोगों को भी आमंत्रित किया गया था। मेरी तरफ से पत्र और ईमेल भी भेजे गए थे। विपक्ष के लोगों को भी भाग लेना चाहिए था क्योंकि तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता का अमृत पर्व देश का पर्व है। यह किसी एक पार्टी या सरकार से संबंधित नहीं है।
राहुल, प्रियंका समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने भी बदली डीपी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पार्टी के कई नेताओं ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के हाथ में तिरंगा लिए एक डीपी के रूप में एक तस्वीर पोस्ट की। कांग्रेस ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए यह भी पूछा कि जिन लोगों ने आजादी के बाद 52 साल तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया, क्या वे प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाथ में नेहरू की तस्वीर वाली डीपी लगाने के बाद ट्वीट किया, ‘देश की शान है हमारा तिरंगा, हर हिंदुस्तानी के दिल में, हमारा तिरंगा।’ पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने उसी तस्वीर की एक डीपी पोस्ट की और कहा, ‘दुनिया की जीत तिरंगा प्यारा, हमारा झंडा ऊंचा रहे’। कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर डीपी जैसी ही तस्वीर डाली है। पार्टी ने कहा, ‘तिरंगा हमारे दिल में है, खून की तरह हमारी रगों में है। 31 दिसंबर 1929 को पंडित नेहरू ने रावी नदी के तट पर तिरंगा फहराते हुए कहा था, ‘अब तिरंगा फहराओ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।