कांग्रेस के नेताओं ने राज्यसभा में भारत चीन सीमा पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर विवाद का मुद्दा उठाया है । वहीं पीयूष गोयल ने कहा कि इससे पहले भी इतिहास में कई आवश्यक मुद्दों पर चर्चा नहीं हुई है। भारत के अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन ने भारत के सैनिकों के बीच हाथापाई की थी। जिसके बाद यह मुद्दा काफी गरमाया हुआ है। विपक्षी नेता इस झड़प पर संसद में चर्चा की मांग कर रहे है। इस मुद्दे पर विपक्ष ने सोमवार 19 दिसंबर को राज्यसभा से वॉकआउट किया है।
खरगे ने तवांग झड़प पर दिया बयान
संसद के शीतकालीन सत्र के बीच राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा है। इस मुद्दे पर हम लोग चर्चा नहीं करेंगे तो और किस विषय पर चर्चा करेंगे? हम चाहते है कि सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो। क्योकि यह मुद्दा हमारी देश की सीमा और सैनिकों का है। इस मुद्दे पर बात होनी चाहिए। भारत -चीन सीमा विवाद पर चर्चा करने के उनके नोटिस को अस्वीकार किए जाने को लेकर संयुक्त विपक्ष ने राज्यसभा में वॉक आउट किया।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने 19 दिसंबर को राज्यसभा में चीन सीमा पर हो रहे अवैध निर्माण के मुद्दा उठाया। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे पहले भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर इतिहास में बात नहीं हुई है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने चीन के साथ सीमा मुद्दे पर चर्चा के लिए राज्यसभा के नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस दिया था।
राहुल गांधी का भारत-चीन सीमा को लेकर क्या है आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। जबकि भारत सरकार को यह सब बाते पता ही नहीं है। भारत खतरे को नजरअंदाज कर रहा है। राहुल ने यह भी आरोप लगाए के चीन ने भारत के 2,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।अरुणाचल प्रदेश में हमारे देश के जवानों को पीटा जा रहा है।
बीजेपी राहुल गांधी पर हुई पलटवार
अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी ने टिप्पणी की थी। बीजेपी भी हमलावर है, बीजेपी ने शानिवार को तीखा हमला करते हुए बोला कि कांग्रेस को उन्हें तुरंत बाहर निकाल देना चाहिए। वहीं बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने राहुल गांधी पर चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया था। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने भी आरोप लगाते हुए कहा था राहुल गांधी भारत की सेना का अपमान कर रहे है और देश की छवि को खराब कर रहे है।