BREAKING NEWS

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लगाया आरोप, संसद नहीं चलने दे रही कांग्रेस ◾कर्नाटक: BJP विधायक मदल विरुपक्षप्पा की बढ़ी मुश्किलें, रिश्वत मामले में HC ने खारिज की जमानत याचिका ◾राहुल गांधी को बड़ा झटका, 22 अप्रैल तक खाली करना होगा सरकारी बंगला◾Umesh Pal Case: कड़ी सुरक्षा के बीच नैनी जेल पंहुचा माफिया अतीक, कल कोर्ट में होगा पेश ◾गृह मंत्री अमित शाह के कर्नाटक दौरे के दौरान सुरक्षा में सेंध, दो छात्र गिरफ्तार◾चुनाव कानून के उल्लंघन को लेकर उतर प्रदेश में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की समय सीमा बढ़ा दी गई ◾ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने असामाजिक आचरण के खिलाफ शुरू किया अभियान ◾US Banking Crisis: संकट में डूबे SVB को मिला सहारा, इस बड़े बैंक ने खरीदा ◾STT दर में सुधार के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने वित्त विधेयक में संशोधन पेश किया◾आकांक्षा दुबे Suicide केस में भोजपुरी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज, Actresss की मां ने की थी शिकायत◾अमृतपाल सिंह के नेपाल में छिपे होने की आशंका, भारत ने पड़ोसी देश से किया ये अनुरोध ◾मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में फसल क्षति का आकलन एक सप्ताह में पूरा करने के दिए निर्देश◾बिहार की सियासत में हलचल, खरना का प्रसाद खाने भाजपा नेता के घर पहुंचे नीतीश, शुरू हुई नई चर्चा ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर कोलकाता पहुंचीं◾पिछले पांच सालों में ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत 3,497 मामले दर्ज किए◾Rahul Gandhi के समर्थन में युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया प्रदर्शन ◾‘PF का पैसा भी अडानी को’ ... पीएम मोदी पर फिर बरसे राहुल, कहा: जांच से डर क्यों?◾राहुल और उद्धव ठाकरे मिलेंगे और अपने मतभेदों को दूर करने की कोशिश करेंगे◾वित्त विधेयक 2023 संसद से मंजूर, हंगामे के बीच राज्यसभा ने लौटाया◾CM Yogi ने कहा- 'सारस के लिए विकसित किये जाएं विशेष पार्क'◾

दिल्ली-NCR सहित पूरे उत्तर भारत में जारी है ठंड का प्रकोप, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी सहित पूरा उत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों में भी भीषण सर्दी का सितम जारी है। कश्मीर से लेकर पंजाब, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड़ सहित पूर्वी भारत के सभी जिलों में शीत लहर का कहर जारी है।  

दिल्ली में विभिन्न जगहों पर तापमान 8 डिग्री से कम  

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज रविवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। दिल्ली में विभिन्न जगहों पर तापमान 8 डिग्री से कम दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक दिल्ली में घने से मध्यम कोहरा छाये रहने की संभावना है। 

आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है. वहीं, कश्मीर इस समय भीषण सर्दी की चपेट में है। 

कश्मीर इन दिनों भीषम ठंड की चपेट में  

कश्मीर में 21 दिसंबर से लकेर 31 जनवरी तक के समय को चिल्लई कलां के नाम से जाना जाता है। यह 40 दिन का सर्दियों का सबसे ठंडा समय होता है। यही वजह है कि कश्मीर इन दिनों भीषम ठंड की चपेट में है और घाटी में पारा शून्य से कई डिग्री नीचे तक लुढ़क गया है। 

जल्द ही उम्मीदवारों की होगी घोषणा, CM पुष्कर सिंह धामी बोले- खटीमा से ही लड़ूंगा विधानसभा चुनाव

वादी में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई है 

उन्होंने बताया कि रात का तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से कई डिग्री नीचे चला गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि इससे एक दिन पहले यह शून्य से 3.4 डिग्री नीचे था। 

उन्होंने बताया कि अगले चार दिन तक घाटी में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इसके अलावा उन्होंने वादी में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय कश्मीर में सबसे ठंडा इलाका द्रास रहा है जहां पर न्यूनतम तापमान -27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।