राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को इस साल महान कलाकारों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उनके बेटे राजवीर सिंह ने यह अवार्ड ग्रहण किया। वहीं, भारत बायोटेक के प्रबंध निदेशक कृष्णा एला और संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा एला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कोविंद ने दिया महान हस्तियों को पुरस्कार
टोक्यो में पिछले साल आयोजित हुए ओलंपिक गेम्स में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म श्री अवार्ड प्रदान किया. लद्दाख में लकड़ी पर शानदार नक्काशी करने वाले वुड आर्टिस्ट को राष्ट्रपति ने पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया। बॉलीवुड गायक सोनू निगम को सरकार ने पद्म श्री अवार्ड प्रदान किया गया।

Rashtrapati Bhavan में दिया गया पद्म पुरस्कार
राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार दिए जाएंगे।इस साल 128 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। पहला समारोह 21 मार्च को आयोजित किया गया था जिसमें 54 हस्तियों को पुरस्कार प्रदान किये गए थे।एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि दूसरे समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (मरणोपरांत) तथा शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया इसके अलावा विक्टर बनर्जी तथा कोवैक्सीन टीके की निर्माता कंपनी बायोटेक के कृष्ण मूर्ति एल्ला और सुचित्रा कृष्ण एल्ला को पद्म भूषण प्रदान किया गया।यह पुरस्कार तीन श्रेणियों- पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री में दिए जाते हैं। इस साल चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्मश्री पुरस्कारों की घोषणा की गई है।