राज्यसभा के 28 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थागित - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

राज्यसभा के 28 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थागित

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने 28 नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन राज्यसभा के 28 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में 11 राज्यों के सदस्य और एक मनोनीत सदस्य शामिल थे। इन सदस्यों ने हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल, ओड़िया, मराठी और पंजाबी भाषा में शपथ ग्रहण की। 
सदन में AAP और कांग्रेस का प्रदर्शन
शपथ समारोह के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) तथा अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही शून्यकाल के दौरान ही दिन भर के लिए स्थगित कर दी कर दी गई। सभापति एम. वेंकैया नायडू ने  अपना वक्तव्य देना आरंभ किया तो कांग्रेस के जयराम रमेश कुछ बोलने लगे। 
इसके समर्थन में कांग्रेस के प्रमोद कुमार तिवारी भी जोर जोर से बोलने लगे। सभापति नायडू ने कहा कि उन्होंने महासचिव को इस मामले में देखने के लिए कह दिया है। लेकिन कांग्रेस के सदस्य शांत नहीं हुए और नारे लगाते हुए सभापति के आसन के समक्ष आ गए। इसमें आम आदमी पार्टी के संजय सिंह तथा अन्य विपक्षी दलों के सदस्य भी शामिल थे।
नायडू ने सदस्यों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देना की अपील की और कहा कि नियमों के अनुसार ही काम होना चाहिए। लेकिन विपक्ष के सदस्य शांत नहीं हुए और स्थिति को देखते हुए सभापति ने सदन की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी। 
इन सदस्यों ने ली शपथ
सबसे पहले आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी युवाजना श्रामिका रैतु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआर कांग्रेस) के मस्तान राव बीडा ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण की। इसके बाद वाईएसआर कांग्रेस के ही विजय साई रेड्डी ने तेलुगू में शपथ ली। बिहार से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के फैयाज अहमद और मीसा भारती, जनता दल (यूनाइटेड) के खीरू महतो और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शंभु शरण पटेल ने शपथ ग्रहण की। 
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के सदस्य के रूप में कांग्रेस की रंजीत रंजन और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ल ने शपथ ली। झारखंड की सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की महुआ माझी और बीजेपी के आदित्य प्रसाद ने हिंदी में शपथ ली। फिल्म अभिनता से राजनेता बने कर्नाटक के जग्गेश ने बीजेपी के सदस्य के रूप में कन्नड़ भाषा में शपथ ग्रहण की। 
महाराष्ट्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रफुल्ल पटेल, कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी और शिव सेना के संजय राउत ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राउत ने मराठी भाषा में शपथ ली। ओड़िशा से बीजू जनता दल (बीजद) के सस्मित पात्रा ने ओड़िया में शपथ ली। पंजाब से शपथ लेने वालों में आम आदमी पार्टी (आप) के संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी और हरभजन सिंह थे। तीनों सदस्यों ने पंजाबी में शपथ ली।
राजस्थान से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सदस्य प्रमोद कुमार तिवारी और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शपथ ली। तमिलनाडु से कांग्रेस के पी चिंदबरम, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के आर गिरिराजन, एस कल्याणसुंदरम, के आर एन राजेश कुमार और सी वी षणमुगम ने पद की शपथ ली। सभी ने तमिल भाषा में शपथ ली। उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के सदस्य के रूप में जावेद अली खान ने शपथ ली। वहीं, कपिल सिब्बल ने निर्दलीय सदस्य के तौर पर शपथ ली। 
सदन में मौजूद नहीं इलैया राजा और पी टी ऊषा
मनोनीत सदस्य के रूप में वी विजेंद्र प्रसाद ने शपथ ली। आसन की ओर से शपथ लेने के लिए मनोनीत सदस्यों इलैया राजा और पी टी ऊषा के नाम पुकारे गए लेकिन दोनों सदन में उपस्थित नहीं थे। पिछले दिनों राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों में कुल 57 सदस्य राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। इनमें से 27 सदस्यों ने आठ जुलाई को शपथ ग्रहण की थी। इनमें केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल और कांग्रेस के जयराम रमेश सहित कुछ अन्य सदस्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।