BREAKING NEWS

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा- 'भारत जोड़ो यात्रा' करने वाला शहीद प्रधानमंत्री का बेटा कभी देश का अपमान नहीं कर सकता◾ भारत के खिलाफ विदेश में खालिस्तानी समर्थक पंजाब के नए छात्रों को कर रहे टारगेट◾हुआ बड़ा खुलासा, पाक में कश्मीरी अलगाववादियों के साथ मिले खालिस्तानी तत्व ? ◾ नड्डा ने मध्यप्रदेश चुनाव में BJP की प्रचंड बहुमत का किया दावा, अबकी बार 200 पार के संकल्प करेगी पूरा◾खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह को एक महिला ने दी शरण, पाटियाला से पुलिस ने किया गिरफ्तार◾पुतिन और एर्दोगन ने फोन पर कई विषयों पर बात की◾अतीक अहमद को लाने के लिए साबरमती जेल पहुंची यूपी पुलिस ◾ आरिफ को सारस से दोस्ती करना पड़ा भारी, वन विभाग ने भेजा नोटिस◾Congress : कांग्रेस ने खोला मोर्चा राजघाट पर जुटें भारी तादाद में नेता, 'संकल्प सत्याग्रह' से सियासी मुहिम शुरू◾राजस्थान में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ सत्याग्रह किया शुरू ◾राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो बदला, लिखा डिस्क्वालिफाइड एमपी◾मन की बात में पीएम मोदी ने लोगों से की अंगदान की अपील, 'कहा- आपका एक फैसला किसी की जिंदगी बदल सकता है' ◾दिल्ली पुलिस की इजाजत के बिना कांग्रेस ने शुरु किया सत्याग्रह◾UP में कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 12 नए संक्रमित◾UP में 63 हजार से ज्यादा अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एक्शन, इस पुस्तिका मे पूरा ब्योरा ◾राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के खिलाफ आज कांग्रेस करेगी देशव्यापी सत्याग्रह◾प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का आज 99वां एपिसोड, 'बंगाल के मछुआरों की सुनेंगे समस्या' ◾नीतू और स्वीटी बनी विश्व चैम्पियन , PM मोदी ने दी बधाई ◾केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चुनावी राज्य कर्नाटक में रविवार को कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा◾कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾

गूगल, अमेजन, फेसबुक जैसी कंपनियों में धड़ाधड़ जा रही लोगों की नौकरियां

अमेजन के बाद अब गूगल के सीईओ सुन्दर पिचई ने 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है। दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों में हो रही छंटनी के बीच गूगल का मामला लेटेस्ट है। पिछले कुछ दिनों में माइक्रोसॉफ्ट, ट्विटर, फेसबुक जैसी बड़ी टेक कंपनियों ने अपने हजारों कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर घर बिठा दिया है। 

नवंबर 2022 में सबसे पहले बड़ी टेक कंपनी ट्विटर ने एक साथ 3,800 कर्मचारियों को निकालने का ऐलान किया। ये आंकड़ा ट्विटर में काम करने वाले कर्मचारियों का 50% था। इसके कुछ दिनों बाद ही एलन मस्क ने 4,500 कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कर्मचारियों की छुट्टी कर दी।  

बता दें कंपनियां बिना नोटिस दिए अचानक से इन कर्मचारियों को निकाला दिया था। इन्हें नौकरी से निकाले जाने का एहसास तब हुआ जब इनकी डीटेल से इनका अकाउंट लॉग इन नहीं हुआ। इस दौरान एलन मस्क ने इंडियन टीम में काम कर रहे 230 में से 180 कर्मचारियों को भी नौकरी से निकाला। 

फेसबुक ने 11,000 कर्मचारियों को एक झटके में निकाला

नवंबर 2022 में ही फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने एक झटके में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की घोषणा की। मेटा सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को लेऑफ की जानकारी देते हुए लिखा था कि बड़ी टेक कंपनियां मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कंपनी के लिए प्रॉफिट कमाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों को निकालने का यह फैसला लेना कंपनी की मजबूरी हो गई है।

अमेजन ने 18,000 को नौकरी से निकाला था 

ट्विटर और फेसबुक के अलावा अमेजन तीसरी बड़ी कंपनी है। जिसने 18,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इनमें से 1,000 भारतीय थे। इस चेन में स्नैपचैट और माइक्रोसॉफ्ट का नाम भी है। वहीं एप्पल ने नए लोगों की भर्ती पर रोक लगा दी है।