कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों विभिन्न मुद्दों पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बीच राहुल ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार आपदा के समय में भी गरीबों से मुनाफा वसूलने में कसर नहीं छोड़ रही है। जिसके बाद केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस नेता पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि देश को लूटने वाले ही सब्सिडी को मुनाफा बता सकते है।
देश को लूटने वाले ही सब्सिडी को मुनाफ़ा बता सकते है। रेलवे ने राज्य सरकारों से ली गयी राशि से कहीं अधिक पैसा श्रमिक ट्रेनों को चलाने में लगाया। अब लोग पूछ रहें हैं कि सोनिया जी के टिकट के पैसे देने के वादे का क्या हुआ? https://t.co/cboWaw4LwW
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) July 25, 2020
गोयल ने ट्वीट कर कहा कि “देश को लूटने वाले ही सब्सिडी को मुनाफ़ा बता सकते है। रेलवे ने राज्य सरकारों से ली गयी राशि से कहीं अधिक पैसा श्रमिक ट्रेनों को चलाने में लगाया। अब लोग पूछ रहें हैं कि सोनिया जी के टिकट के पैसे देने के वादे का क्या हुआ?”
वहीं इससे पहले राहुल ने ट्वीट कर कहा था कि “बीमारी के ‘बादल’ छाए हैं, लोग मुसीबत में हैं, बेनिफिट ले सकते हैं- आपदा को मुनाफे में बदल कर कमा रही है गरीब विरोधी सरकार।” राहुल ने अपने ट्वीट के साथ एक खबर को भी सांझा किया है जिसमे बताया गया है कि कोरोना काल में इंडियन रेलवे ने श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से 428 करोड़ रुपये की कमाई की है।


Download Android App
Download iOS App



