प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी अमानत है। वह कमजोरों की सेवा करने के प्रति बेहद दयालु हैं। श्री कोविंद 25 जुलाई 2017 को देश के 14 वें राष्ट्रपति बने थे और आज वह 75 वर्ष के हो गए।
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी समृद्ध अंतर्दृष्टि और नीतिगत मामलों की समझदारी हमारे राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी संपत्ति है। वह कमजोरों की सेवा करने को लेकर बेहद दयालु हैं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।