पीएम मोदी ने की आईआईटी बंबई दीक्षांत समारोह आयोजन की सराहना

Summary :

वैश्विक महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बंबई द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित दीक्षांत समारोह की।

वैश्विक महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बंबई द्वारा डिजिटल तरीके से आयोजित दीक्षांत समारोह की और पीएम मोदी ने इसे इसे ‘‘परम्परा और प्रौद्योगिकी का अनोखा मिश्रण’’ करार दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘परम्परा और प्रौद्योगिकी का अनोखा मिश्रण। आईआईटी-बंबई में दिलचस्प दीक्षांत दिवस समारोह। शानदार प्रयास। 2020 की इस गुणवत्ता को बधाई। अगस्त 2018 में इस उत्कृष्ट संस्थान के दीक्षांत समारोह के दौरे की याद ताजा हो गई।’’ 

इस ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री ने रविवार को हुए दीक्षांत समारोह से संबंधित दूरदर्शन समाचार की एक खबर भी साझा की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बंबई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मौजूदा महामारी के दौरान सुरक्षा प्रावधानों के मद्देनजर संस्थान ने अपने स्नातक छात्रों के लिए डिजिटल तरीके से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया।’’ आईआईटी-बंबई ने इस आयोजन के दौरान प्रत्येक छात्रों को डिजिटल तरीके से डिग्री प्रमाणपत्र भी सौंपे और पदक विजेताओं को भी मुख्य अतिथि से पदक मिले। 

दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 36 लाख के करीब, रिकवरी रेट 65 प्रतिशत

Desk Team