‘ऐरो इंडिया’ को PM मोदी ने बताया रक्षा और ऐरोस्पेस क्षेत्र में सहयोग का अदृभुत मंच

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऐरो इंडिया’ कार्यक्रम को रक्षा और एरोस्पेस के क्षेत्र मे सहयोग का अद्भुत मंच बताया।

आज से बंगलूरू में एशिया का सबसे बड़ा एयरो इंडिया शो का आगाज हो चुका है। 5 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में भारत की ताकत का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऐरो इंडिया’ कार्यक्रम को रक्षा और एरोस्पेस के क्षेत्र मे सहयोग का अद्भुत मंच बताया और कहा कि इन क्षेत्रों में किए जा रहे सुधारों से भारत के आत्मनिर्भर बनने के प्रयासों को बल मिलेगा। 
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘रक्षा और एरोस्पेस के क्षेत्र में भारत में असीमित क्षमता है। इन क्षेत्रों में सहयोग के लिए एरो इंडिया एक अद्भुत मंच है। भारत सरकार ने इन क्षेत्रों में भविष्य की दृष्टि से सुधार किए हैं जो आत्मनिर्भर बनने की हमारी कोशिशों को बल देगा।’’ 


तीन दिवसीय ‘एरो इंडिया’ कार्यक्रम आज से बेंगलुरू में शुरू हो गया है। सरकार के मुताबिक इस आयोजन में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई देगी और ‘मेक इन इंडिया’ पर जोर होगा। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस पहले मंगलवार को उन्होंने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) की दूसरी प्रोडक्शन लाइन का उद्घाटन किया था। 

Desk Team