PM मोदी ने चंद्रयान-2 के चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने पर ISRO को दी बधाई

Summary :

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को चंद्रमा की कक्षा में मंगलवार को सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-2 के सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी और कहा कि यह चंद्रमा की मील का पत्थर माने जाने वाली यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने चंद्रयान-2 को चंद्रमा की कक्षा में मंगलवार को सफलतापूर्वक प्रवेश करा दिया। 
प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-2 के प्रवेश करने पर टीम इसरो को बधाई। यह चंद्रमा की मील का पत्थर माने जाने वाली यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’ 

उन्होंने मिशन की सफलता की शुभेच्छा भी प्रकट की। अंतरिक्ष एजेंसी के बेंगलुरु मुख्यालय ने एक बयान में कहा कि ‘लूनर ऑर्बिट इंसर्शन’ (एलओआई) प्रक्रिया सुबह नौ बजकर दो मिनट पर सफलतापूर्वक पूरी हुई। 

Desk Team