प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मशहूर भारोत्तोलक मीराबाई चानू को राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चानू की सफलता ने कई भारतीयों, विशेष रूप से उभरते एथलीटों को प्रेरित किया है।
चानू ने राष्ट्रमंडल खेलों में 49 किलोग्राम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक हासिल किया।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘असाधारण मीराबाई चानू ने एक बार फिर भारत को गौरवान्वित किया। हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रमंडल का एक नया रिकॉर्ड कायम किया। उनकी सफलता कई भारतीयों को, खासकर नवोदित एथलीटों को प्रेरित करेगी।’’
The exceptional @mirabai_chanu makes India proud once again! Every Indian is delighted that she’s won a Gold and set a new Commonwealth record at the Birmingham Games. Her success inspires several Indians, especially budding athletes. pic.twitter.com/e1vtmKnD65
— Narendra Modi (@narendramodi) July 30, 2022
मीराबाई चानू का यह तीसरा राष्ट्रमंडल पदक है। इससे पहले वह ग्लासगो में रजत और गोल्ड कोस्ट खेल में स्वर्ण पदक हासिल कर चुकी हैं।