प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तोक्यो ओलंपिक के महिला बैडमिंटन एकल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर पी वी सिंधू को बधाई दी और कहा कि वह न सिर्फ भारत की गर्व हैं, बल्कि सबसे उत्कृष्ट ओलंपिक खिलाड़ियों में से एक भी हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हम सभी पी वी सिंधू के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रफुल्लित हैं।
तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। वह भारत की गर्व हैं और सबसे उत्कृष्ट खिलाड़ियों में से एक हैं।’’ रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और विश्व चैंपियन छठी वरीय सिंधू ने रविवार को चीन की आठवीं वरीय ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में हराकर तोक्यो खेलों की महिला एकल स्पर्धा का कांस्य पदक जीता और ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनी।
We are all elated by the stellar performance by @Pvsindhu1. Congratulations to her on winning the Bronze at @Tokyo2020. She is India’s pride and one of our most outstanding Olympians. #Tokyo2020 pic.twitter.com/O8Ay3JWT7q
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2021
सिंधू ने मुसाहिनो फॉरेस्ट स्पोर्ट्स प्लाजा में 53 मिनट तक चले कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की दुनिया की नौवें नंबर की बायें हाथ की खिलाड़ी बिंग जियाओ को 21-13, 21-15 से शिकस्त दी। सिंधू को सेमीफाइनल में चीनी ताइपे की ताइ जू यिंग के खिलाफ 18-21, 12-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।