PM Modi ने तीन वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, यूपी और दक्षिण भारत में दौड़ेंगी

PM Modi ने तीन वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, यूपी और दक्षिण भारत में दौड़ेंगी
Published on

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को तीन नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें से एक मेरठ को लखनऊ से जबकि दो अन्य दक्षिण भारतीय शहरों मदुरै को बेंगलुरु और चेन्नई को नागरकोइल से जोड़ेंगी।

Highlights

  • PM Modi ने तीन वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • यूपी और दक्षिण भारत में दौड़ेंगी वंदे भारत
  • पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है- PM Modi

PM Modi ने तीन वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन नई वंदे(Vande Bharat) भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिसमें से एक उत्तर प्रदेश और दो दक्षिण भारत में दौड़ेगी। उत्तर प्रदेश में मेरठ से लखनऊ और दक्षिण भारत में मदुरै से बेंगलुरु और चेन्नई से नागरकोइल चलाई जाएगी। पीएम मोदी ने'वीडियो कॉन्फ्रेंस' के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दक्षिणी राज्यों का तेजी से विकास महत्वपूर्ण है।

पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है- PM Modi

पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा, "आज उत्तर से दक्षिण तक, देश की विकास यात्रा में एक और अध्याय जुड़ रहा है। आज से मदुरै-बेंगलुरु, चेन्नई नागरकोइल और मेरठ -लखनऊ के बीच वंदे भारत ट्रेनों की सेवा शुरू हो रही है। हमारा देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर कदम दर कदम बढ़ रहा है।'' उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने के लिए दक्षिण के राज्यों का तेज विकास बहुत जरूरी है। दक्षिण भारत में अपार प्रतिभा है, अपार संसाधन और अवसर हैं। इसलिए तमिलनाडु और कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

वंदे भारत ट्रेन से करीब डेढ़ घंटे का समय की बचत

मेरठ सिटी-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे पहले पहुंचाएगी। इसी तरह, चेन्नई एग्मोर-नागरकोइल वंदे भारत से दो घंटे से अधिक समय और मदुरै-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन से करीब डेढ़ घंटे का समय बचेगा।

तमिलनाडु को छह हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेलवे बजट

प्रधानमंत्री(PM Modi) ने कहा कि बीते10 वर्षों में इन राज्यों में रेलवे की विकास यात्रा इसका उदाहरण है। इस साल के बजट में हमने तमिलनाडु को छह हजार करोड़ रुपए से ज्यादा रेलवे बजट दिया है। ये बजट 2014 की तुलना में सात गुना से अधिक है। इसी तरह कर्नाटक के लिए भी इस बार सात हजार करोड़ से ज्यादा का बजट आवंटित हुआ है। ये बजट भी 2014 की तुलना में नौ गुना अधिक है।

आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन- PM Modi

पीएम मोदी ने कहा कि वंदे भारत(Vande Bharat) आधुनिक भारतीय रेलवे का नया चेहरा है। आज शहर में, हर रूट पर वंदे भारत की मांग है। हाई-स्पीड ट्रेनों के आने से लोगों में अपने व्यापार और रोजगार को, अपने सपनों को विस्तार देने का भरोसा जगता है। आज देशभर में 102 वंदे भारत रेलवे सेवाएं संचालन हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com