BREAKING NEWS

महाराष्ट्र : शिंदे गुट और बीजेपी ने ठाणे में निकाली सावरकर गौरव यात्रा, भगवा लुक में नजर आए कार्यकर्ता◾शशि थरूर ने कहा- कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्र बिंदु’, छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता◾Bihar News: हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- बंगाल के रास्ते पर जा रहा राज्य◾सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई के हीरक जयंती समारोह का करेंगे उद्घाटन◾पाकिस्तान में मंहगाई से बेहाल जनता, मार्च में दर्ज की गई सबसे ज्यादा महंगाई◾दिल्ली में कोरोना का अलर्ट, स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग◾अनुराग ठाकुर ने TMC पर साधा निशाना, कहा- 'क्या हिंदुस्तान में अब ये होगा कि हम कहीं जलूस निकाल सकते हैं और कहीं नहीं'◾'मोदी सरनेम' मामले में 2 साल की सज़ा वाले CJM Court के फैसले को चुनौती देंगे राहुल गांधी ◾PM मोदी ने भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर जताया शोक ◾ यूपी के रायबरेली में कांशीराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे अखिलेश यादव ◾शिवपाल यादव ने राम राज्य को लेकर कही बड़ी बात, समाजवाद के बिना राम राज्य की कल्पना बेमानी ◾राजधानी में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, वायरस के 416 नए मामले, 14 फीसदी से ज्यादा हुई पॉजिटिविटी रेट◾अमित शाह बिहार में आज भरेंगे हुंकार, नवादा जिले में जनता को करेंगे संबोधित◾PM मोदी ने कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा- 'मुझे मारने के लिए सुपारी दे रखी है'◾आज देश में इतिहास की सबसे नाकारा सरकार, महंगाई के लिए जिम्मेदार : राहुल गांधी◾शाह बिहार पहुंचे, सासाराम का दौरा रद्द होने को लेकर भाजपा और जदयू के बीच आरोप-प्रत्यारोप◾जब पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कश्मीर के कमल के तने का किया जिक्र ◾IPL 2023 : मेयर्स का अर्धशतक, वेड का धमाल, लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया ◾अमेरिका के ‘मिडवेस्ट’ और ‘साउथ’ में बवंडर ने मचाई तबाही, 18 लोगों की मौत◾IPL 2023 : पंजाब किंग्स ने वर्षा बाधित मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 7 रन से हराया ◾

Ram Nath Kovind : प्रधानमंत्री मोदी ने निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए यहां रात्रिभोज की मेजबानी की, जिसमें केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।राष्ट्रपति चुनाव में निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू भी कोविंद के विदाई रात्रिभोज में शामिल हुईं, जिनका कार्यकाल सोमवार को समाप्त हो रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रात्रिभोज में देश के लगभग सभी हिस्सों के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए, जिनमें कई पद्म पुरस्कार विजेता और आदिवासी नेता हैं।एक सूत्र ने बताया कि यह रात्रिभोज ‘‘अद्वितीय’’ था क्योंकि इसमें दिल्ली के अलावा अन्य जगहों की हस्तियों की भी मौजूदगी पर जोर दिया गया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति कोविंद जी के सम्मान में रात्रिभोज की मेजबानी की। द्रौपदी मुर्मू जी, वेंकैया जी और मंत्रियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जमीनी स्तर पर उपलब्धि हासिल करने वाले कई व्यक्तियों, पद्म पुरस्कार विजेताओं, आदिवासी समुदाय के नेताओं और अन्य लोगों का रात्रिभोज में स्वागत करते हुए भी हमें खुशी हुई।’’

इस मौके पर उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय कैबिनेट के सदस्य मौजूद रहे। रात्रिभोज में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल हुए।राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वालीं मुर्मू सोमवार को संसद के सेंट्रल हॉल में पद की शपथ लेंगी।