प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) के खिलाफ जंग को लेकर एक बार देशवासियों की हौसला अफजाई की। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो संदेश जारी कर जनता से अपील करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और इसके नियमों का उल्लंघन न करने को कहा।
वीडियो संदेश प्रधानमंत्री ने कहा, “सोशल डिस्टेंसिंग के मानदंडों को मत तोड़ें, कृपया इसे हर कीमत पर बनाए रखें, केवल इसी के माध्यम से हम कोरोना वायरस संक्रमण को हरा सकते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में 130 करोड़ लोगों की सामूहिक ताकत का प्रदर्शन हो रहा है।
Covid-19 : महाराष्ट्र में कोरोना से अबतक 19 की मौत, कुल पॉजिटिव मामले 416
प्रधानमंत्री मोदी ने जारी वीडियो संदेश में देशवासियों से आग्रह कर कहा, “सभी लोग 5 अप्रैल को रविवार रात नौ बजे 9 मिनट के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए अंधेरे में रोशनी कर कोरोना संक्रमण के खिलाफ सामूहिक ताकत का प्रदर्शन करें।”
प्रधानमंत्री ने देशव्यापी लॉकडाउन के पहले सप्ताह को सफल बनाने के लिए सभी देशवासियों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हम सभी एक साथ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “संकट की इस घड़ी में कोई व्यक्ति अकेला नहीं है, सभी साथ हैं। ऐसे निरंतर बातचीत से हमें शक्ति मिलती है। हम इस सब में एक साथ हैं।”


Download Android App
Download iOS App



