खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 22 फरवरी से 1 मार्च तक ओडिशा के भुवनेश्वर में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उदघाटन करेंगे। प्रधानमंत्री वीडिया कान्फ्रेंस सुविधा के जरिये इन खेलों का उदघाटन करेंगे।
इस प्रतियोगिता में देश के अनेक विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार देश के 159 विश्वविद्यालयों के 3400 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन खेलों में रग्बी सहित 17 खेल शामिल हैं। वहीं मेजबान विश्वविद्यालय के आईआईटी की छात्रा फर्राटा धाविका दुती चंद इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर उत्साहित हैं।
‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ यात्रा पर निकले LJP अध्यक्ष चिराग पासवान
खेलो इंडिया ने राष्ट्र स्तर पर खेल प्रतिभाओं को तलाशने और उन्हें तराशने की दिशा में बेहतरीन काम किया है। अब इन गेम्स को यूनिवर्सिटी स्तर पर शुरू किया जा रहा है, जिससे अंडर-25 वर्ग में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया’ की मेजबानी के लिये असम सरकार और प्रदेश के लोगों को बधाई दी और इसमें 56 रिकार्ड तोड़ने वाली बालिकाओं को शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपना जज्बा दिखाने का मौका मिलता है वहीँ वे दूसरे राज्यों की संस्कृति से भी रूबरू होते हैं। इसलिए हमने ‘खेलों इंडिया युवा खेल’ की तर्ज पर ही हर वर्ष ‘‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भी आयोजित करने का निर्णय लिया है।