विश्व के सबसे प्रतिष्ठित खेलों में शुमार, जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, वो है ओलंपिक खेल। दुनियाभर में कोरोना वायारस संकट के दौर में ओलंपिक खेल की शुरूआत होने में अब सिर्फ दो हफ्ते का समय बचा है। भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए काफी मेहनत की है।
On behalf of 130 crore Indians, I would be interacting with the Olympics bound athletes on 13th July to wish them luck. Let us all #Cheer4India.
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2021
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को टोक्यो ओलंपिक कर भारत की तैयारियों का जायजा लिया और यह भी घोषणा की कि वह ओलंपिक जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों से 13 जुलाई को बात करेंगे। इसके तीन दिन बाद भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था रवाना होगा। कोरोना महामारी के कारण यह बातचीत वर्चुअल होगी।
मोदी ने ट्वीट किया ,‘‘ तोक्यो ओलंपिक के लिये भारतीय दल की तैयारियों का जायजा लिया। उनके टीकाकरण, लॉजिस्टिक संबंधी ब्यौरे , उन्हें दी जा रही सहायता पर बात की।’’ उन्होंने कहा ,‘‘130 करोड़ भारतीयों की ओर से मैं 13 जुलाई को ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों से बात करूंगा। उन्हें शुभकामना दूंगा। हम सभी उनकी हौसलाअफजाई करें हैशटैग चीयर4इंडिया।’’
इससे पहले सरकार के जनभागीदारी मंच ‘मायगव इंडिया’ ने इस बातचीत की जानकारी दी थी। भारत का पहला दल एयर इंडिया से रवाना होगा। भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। अभी तक खिलाड़ियों की संख्या की आधिकारिक घोषणा भारतीय ओलंपिक संघ ने नहीं की है। कोरोना महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक 23 जुलाई से आठ अगस्त तक दर्शकों के बिना होंगे।