पटना में आज NDA की 'संकल्प रैली', एक मंच पर होंगे PM मोदी और CM नीतीश - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

पटना में आज NDA की ‘संकल्प रैली’, एक मंच पर होंगे PM मोदी और CM नीतीश

PM मोदी आज करीब 12:00 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे और उसके बाद सीधे राजग की रैली को संबोधित करने गांधी मैदान जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की  ‘संकल्प रैली’ के संबोधन से बिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। PM मोदी आज नई दिल्ली से करीब 12:00 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे और उसके बाद सीधे राजग की रैली को संबोधित करने गांधी मैदान जाएंगे।

इस रैली को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान समेत राजग के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। ऐसा पहली बार होगा जब पीएम मोदी और नीतीश कुमार बिहार में किसी चुनावी रैली को एक साथ संबोधित करेंगे।

Nitish Kumar

 इस रैली को लेकर पटना की सड़कों, गोलबंरों और चौराहों को पोस्टरों और बैनरों से पाट दिया गया है। बिहार में राजग के तीनों घटक दल जद (यू), भाजपा और लोजपा ने इस रैली को लेकर खासा तैयारी की है।  संकल्प रैली के मंच पर बिहार के लोगों के बीच वे दोपहर डेढ़ बजे तक रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शनिवार को कहा कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होने पटना पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस रैली को अभूतपूर्व होने का दावा करते हुए कहा कि यह रैली किसी एक पार्टी की नहीं, बल्कि राजग की है।

राजग नेताओं का दावा है कि गांधी मैदान में आजादी के बाद की यह अबतक की सबसे बड़ी रैली होगी। बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा भी कि भीड़ के सारे रिकार्ड टूटेंगे। उन्होंने कहा, ”एक नए, मजबूत, समृद्ध और सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प लेने के लिए राजग की यह रैली आयोजित की जा रही है। हमें भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन पर गर्व है जो शुक्रवार को भारत लौटे। हम इसके लिए सरकार और प्रधानमंत्री का शुक्रिया अदा करते हैं।”

उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के साथ सतत आगे बढ़ रही है। जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि यह कोशिश की जा रही है कि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो। इधर, रैली को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि गांधी मैदान के साथ ही पूरे पटना में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा में करीब 12 हजार पुलिस जवानों को लगाया जा रहा है तथा 15 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की जांच के बाद ही मैदान में प्रवेश दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।