सोमवार को आगरा में ताजमहल देखने जा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके परिवार के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौजूद रहने की संभावना नहीं है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान प्रधानमंत्री अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ नहीं होंगे।
अपने 2 दिवसीय भारत दौरे में अमेरिकी राष्ट्रपति 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। इस दौरान ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प, बेटी इवांका ट्रम्प और दामाद जेरेड कुशनर के अलावा शीर्ष अमेरिकी अधिकारियों समेत उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रंप ताजमहल को देखने के लिए सोमवार की दोपहर आगरा रवाना होंगे और दौरे के अंतिम चरण में वह राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ प्रधानमत्री मोदी के आगरा जाने के बारे में पूछे जाने पर आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति और उनके परिवार का ताजमहल जाना उन्हें ऐतिहासिक धरोहर को अपनी सुविधा के अनुसार देखने का मौका देना है।
अमित शाह 28 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे ओडिशा, ईस्टर्न जोनल काउंसिल की करेंगे बैठक
इसलिए कोई आधिकारिक कार्यक्रम या भारत के वरिष्ठ पदाधिरकारियों की उपस्थिति का सवाल नहीं है। प्रधानमंत्री सोमवार को अहमदाबाद में होंगे जहां अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का भव्य स्वागत होगा। सूत्रों के अनुसार दिल्ली आने पर उनके साथ प्रधानमंत्री भी मौजूद होंगे जहां 25 फरवरी को आधिकारिक वार्ता होगी।