LIVE UPDATE : -
- भाजपा के नीरज तमांग जिम्बा ने दार्जिलिंग विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है। उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार बिनय तमांग को 46,538 वोटों के अंतर से हराया। जिम्बा को 88,161वोट मिले जबकि तमांग को 41,623 मत मिले।
- एआईएमआईएम का राज्य से पहला सांसद बनना तय लग रहा है क्योंकि औरंगाबाद से उसका उम्मीदवार जीत दर्ज करने के करीब है।
- राकांपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज कर ली है और उसका उम्मीवार एक सीट पर आगे चल रहा है। एक निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीत गया है।
विजयी उम्मीदवारों में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और सुभाष भामरे शामिल हैं जिन्होंने क्रमश: नागपुर और धुले से जीत दर्ज की है।
- कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और मुम्बई इकाई प्रमुख मिलिंद देवडा चुनाव हार गए।
- भाजपा के सुजय विखे पाटील अहमदनगर सीट से राकांपा उम्मीदवार संग्राम जगताप से आगे चल रहे हैं।
भाजपा उम्मीदवार एवं कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटील के पुत्र ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
- मावल में वर्तमान शिवसेना सांसद श्रीरंग बर्ने ने राकांपा उम्मीदवार पार्थ पवार को हराया। पार्थ पवार महाराष्ट्र के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के पुत्र हैं।
-मुम्बई उत्तर से भाजपा के उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर को हरा दिया। रावेर में भाजपा के उम्मीदवार रक्षा खडसे ने कांग्रेस उम्मीदवार उल्हास पाटील को हराया।
- NDA-348 , UPA-94 , अन्य -100
- लोकसभा चुनाव में मोदी लहर का असर राजस्थान में भी दिखा, जहां भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने सभी 25 सीटें जीत लीं। राज्य के इतिहास में पहली बार किसी पार्टी ने लगातार दूसरे चुनाव में एक तरह से एकतरफा जीत दर्ज की है।
- मोदी सरकार के चारों केंद्रीय मंत्री आसानी से जीत गए जबकि कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह भी चुनावी समर में हार गए।
- निर्वाचन विभाग ने राज्य की सभी 25 सीटों के लिए परिणाम बृहस्पतिवार देर रात तक घोषित कर दिया।
-भाजपा ने 24 सीटों पर जीत दर्ज की है तो राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल नागौर सीट से जीते हैं। भाजपा ने इस पार्टी से चुनावी गठजोड़ किया था और इस जीत के साथ बेनीवाल राष्ट्रीय राजनीति में कदम रखेंगे। खींवसर सीट से विधायक बेनीवाल बड़े जाट नेता के रूप में उभरे हैं।
- राजस्थान में एक बार फिर चुनावी समर में उतरे मोदी सरकार के सभी चारों केंद्रीय मंत्रियों ने शानदार जीत दर्ज की है। इन चार मंत्रियों में बीकानेर सीट से अर्जुनराम मेघवाल, जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत, पाली से पीपी चौधरी एवं जयपुर (ग्रामीण) से राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के नाम शामिल हैं।
- भाजपा ने मोदी सरकार में मंत्री रहे राज्य के पांच में से चार सांसदों को इन लोकसभा चुनाव में मैदान में उतारा। भाजपा ने उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री सीआर चौधरी को टिकट नहीं दिया था।
- राजस्थान की हॉट सीट कही जा रही जोधपुर पर भाजपा के शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे एवं कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत को 274440 मतों से हराया।
- राज्य में मोदी लहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राज्य की दो सीटों दौसा और करौली धौलपुर पर ही जीत का अंतर एक लाख मतों से कम का रहा। सबसे बड़ी जीत की बात की जाए तो भीलवाड़ा सीट पर भाजपा के सुभाष चंद्र बहेड़िया ने कांग्रेस के रामपाल शर्मा को 612000 मतों से हराया।
- इसी तरह चित्तौड़गढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश जोशी ने 576247 मतों एवं राजसमंद में दीया कुमारी ने 591916 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उदयपुर, पाली, गंगानगर और अजमेर सीट पर जीत का अंतर चार लाख मतों से अधिक का रहा।
- यह परिणाम राजस्थान में कई मान्यताओं को तोड़ने वाला भी रहा। आमतौर पर राजस्थान में लोकसभा चुनाव में भी उसी पार्टी की बढ़त रहती है जिसकी राज्य में सरकार हो। ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद भाजपा और उसके सहयोगी दल ने सारी सीटें जीती हैं। जहां तक मत प्रतिशत का सवाल है भाजपा को 58.47 प्रतिशत और कांग्रेस को 34.24 प्रतिशत मत मिले।
- बेगूसराय सीट में गिरिराज सिंह 4.20 लाख वोटों से जीते
- वरूण गांधी पीलीभीत सीट से ढाई लाख से अधिक वोटों से जीते
- हिमाचल प्रदेश की शिमला सीट से भाजपा के सुरेश कश्यप जीते
- PM मोदी ने उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की
- गुजरात में भाजपा के कुंडारिया राजकोट में जीते, पार्टी अन्य स्थानों पर आगे
- केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा 1.19 लाख वोटो से हारे
- पटना साहिब सीट से रविशंकर प्रसाद ने शत्रुघ्न सिन्हा को 2.84 लाख वोटों से हराया
-बिहार के कटिहार से हारे तारिक अनवर, समस्तीपुर से जीते पासवान के छोटे भाई
- समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा के उम्मीदवार रामचंद्र पासवान ने कांग्रेस के अशोक कुमार को 1.5 लाख से अधिक वोटों से हराया है।
- अररिया में भाजपा ने प्रदीप कुमार सिंह ने राजद के सरफराज आलम को हराया है।
- भागलपुर सीट पर जदयू उम्मीदवार अजय मंडल ने इस सीट से सांसद रहे राजद उम्मीदवार शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को 2.66 लाख वोटों से हराया है। पांच साल पहले बुलो मंडल ने भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को भागलपुर सीट पर मात दी थी।
- गोपालगंज (आरक्षित) सीट पर जदयू के आलोक कुमार सुमन ने राजद के सुरेंद्र राम को हराया। इस सीट पर 2014 में भाजपा के जनक राम ने जीत दर्ज की थी।
- खगड़िया सीट पर लोजपा के मौजूदा सांसद महबूब अली कैसर ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश सहनी को 2.45 लाख वोटों से हराया।
- कटिहार सीट पर तारिक अनवर ने 2014 में एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़कर भाजपा के निखिल कुमार चौधरी को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था। अनवर पिछले साल करीब तीन दशक बाद कांग्रेस में लौटे थे। वह लंबे समय तक शरद पवार की राकांपा के सदस्य रहे थे।
- यूपी के लखनऊ सीट से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी निकटतम प्रत्याशी सपा की पूनम सिन्हा को 347302 मतों से हराया।
- सुलतानपुर से भाजपा उम्मीदवार केन्द्रीय महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कड़े संघर्ष के बाद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के चंद्रभद्र सिंह 'सोनू' को 14526 मतों से हराया।
- केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने फतेहपुर सीट से गठबंधन उम्मीदवार बसपा के सुखदेव प्रसाद वर्मा को 198205 मतों से हराया।
- बागपत सीट से भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री डॉक्टर सत्यपाल सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रालोद को जयंत चौधरी को 17546 मतों से पराजित किया।
- संप्रग अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी ने रायबरेली लोकसभा सीट एक बार फिर जीत ली है। सोनिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को एक लाख 67 हजार मतों से हराया।
- रायबरेली सीट से सोनिया की यह लगातार पांचवीं जीत है।
- मैनपुरी सीट से सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह शाक्य को 94398 मतों से हराया। वह इस सीट से लगातार पांचवीं बार चुनाव जीते हैं।
- मिर्जापुर से भाजपा के सहयोगी अपना दल—सोनेलाल की प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के राम चरित्र निषाद को 232008 से परास्त किया।
- पीलीभीत सीट से भाजपा प्रत्याशी वरुण गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के हेमराज वर्मा को दो लाख 55 हजार 627 मतों से हराया।
- भदोही सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश चंद ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के रंगनाथ मिश्र को 43615 वोटों से पराजित किया।
- चंदौली सीट से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के संजय सिंह चौहान को 13959 वोटों से हराया।
- हमीरपुर से भाजपा उम्मीदवार कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दिलीप कुमार सिंह को 248652 मतों से पराजित किया।
- खीरी सीट से भाजपा के अजय कुमार ने गठबंधन उम्मीदवार सपा की पूर्वी वर्मा को 218807 वोटों से परास्त किया।
- मोहनलालगंज सीट से मौजूदा भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के सी. एल. वर्मा को 90229 वोटों से हराया।
- संत कबीरनगर सीट से भाजपा के प्रवीण कुमार निषाद ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के भीष्म शंकर को 35749 मतों से शिकस्त दी।
- बासगांव सीट से भाजपा उम्मीदवार कमलेश पासवान ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के सदल प्रसाद को 153468 वोटों से पराजित किया।
- डुमरियागंज से भाजपा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के आफताब आलम को 105321 मतों से हराया।
- महराजगंज सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के अखिलेश को 340424 वोटों से परास्त किया।
- मेरठ से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के हाजी याकूब कुरैशी को 4729 मतों से पराजित किया।
- प्रतापगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी संगम लाल गुप्ता ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अशोक त्रिपाठी को 117752 वोटों से हराया।
- फर्रुखाबाद सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के मनोज अग्रवाल को 221702 मतों से परास्त किया। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को मात्र 55258 वोट ही मिल सके।
- बुलंदशहर से भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के योगेश वर्मा को 290057 मतों से हराया।
- मछलीशहर से भाजपा उम्मीदवार बी.पी. सरोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के त्रिभुवन राम को 181 मतों के बेहद नजदीकी अंतर से पराजित किया।
- शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण कुमार सागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के अमर चंद्र जौहर को 268418 वोटों से परास्त किया।
- हरदोई सीट से भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश ने गठबंधन उम्मीदवार सपा की ऊषा वर्मा को 132474 वोटों से हराया।
- कौशाम्बी से भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के इंद्रजीत सरोज को 38722 मतों से पराजित किया।
- झांसी सीट से भाजपा के अनुराग शर्मा ने गठबंधन उम्मीदवार सपा के श्याम सुंदर सिंह को 362865 वोटों से हराया।
- सलेमपुर से भाजपा के मौजूदा सांसद एवं प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के आर. एस. कुशवाहा को 112477 वोटों से पराजित किया।
- सहारनपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के हाजी फजलउर्रहमान ने भाजपा के मौजूदा सांसद राघव लखनपाल को 22417 मतों से हराया।
- मुरादाबाद से गठबंधन प्रत्याशी सपा के डॉक्टर एस.टी. हसन ने भाजपा के मौजूदा सांसद कुंवर सर्वेश कुमार को 97878 मतों से पराजित किया।
- श्रावस्ती सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के राम शिरोमणि ने कड़ी टक्कर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार दद्दन मिश्रा को 5320 मतों से हराया।
- अमरोहा सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के दानिश अली ने भाजपा के मौजूदा सांसद एवं उम्मीदवार कंवर सिंह तंवर को 63248 मतों से हराया।
- जौनपुर सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के श्याम सिंह यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी एवं वर्तमान सांसद डॉक्टर कृष्ण प्रताप सिंह को 80754 वोट से पराजित किया।
- जालौन सीट से भाजपा उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह ने गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अजय सिंह को 158377 वोटों से हराया।
- बलिया सीट से भाजपा उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह मस्त ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के सनातन पाण्डेय को 15519 मतों से परास्त किया।
- गोण्डा से भाजपा उम्मीदवार कीर्तिवद्र्धन सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह को 166360 मतों से हराया। भाजपा ने यह सीट बरकरार रखी।
- हाथरस से भाजपा प्रत्याशी राजवीर दिलेर ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के रामजी लाल सुमन को 260208 मतों से हराया।
- उन्नाव से भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार सपा के अरुण शंकर शुक्ला को चार लाख 956 मतों से हराया।
- अलीगढ़ से भाजपा प्रत्याशी मौजूदा सांसद सतीश कुमार गौतम ने सपा—बसपा—रालोद गठबंधन प्रत्याशी बसपा के अजीत बालियान को 229261 मतों से हराया।
- बांदा से भाजपा के आर.के. सिंह पटेल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के श्यामाचरण गुप्ता को 58938 मतों से पराजित किया।
- गोरखपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता रवि किशन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा—बसपा गठबंधन के राम भुआल निषाद को तीन लाख एक हजार 664 मतों से हराया।
- किशन को 717122 मत मिले जबकि निषाद को 415458 वोट हासिल हुए।
- नगीना सीट से गठबंधन प्रत्याशी बसपा के गिरीश चन्द्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मौजूदा सांसद भाजपा के डॉक्टर यशवंत सिंह को 166832 मतों से पराजित किया।
- रॉबट्र्सगंज सीट से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल—सोनेलाल के पकौड़ीलाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के भाई लाल कोल को 54336 मतों से हराया। पिछली बार यह सीट भाजपा ने जीती थी। इस बार यह भाजपा से गठबंधन के तहत अपना दल को मिली थी।
- बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अक्षयवर लाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि को लगभग एक लाख 28 हजार 669 मतों से हराया।
- कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री बाई फुले 34383 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं और अपनी जमानत नहीं बचा सकीं।
- दलीय स्थिति पर नजर डालें तो भाजपा अब तक 37 सीटें भाजपा जीत चुकी है, जबकि 25 सीटों पर उसके प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं। इसके अलावा बसपा सात सीटें जीतने के साथ—साथ तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।
- झारखंड में 12 सीटों पर एनडीए जीता; शिबू सोरेन, बाबूलाल, सुबोधकांत जैसे दिग्गज हारे
- झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 12 सीटों पर भाजपा और उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (आजसू) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए को 2014 के आम चुनावों में भी झारखंड में इतनी ही सीटें मिली थीं।
-राज्य में मुख्य विपक्षी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन उर्फ गुरू जी दुमका की अपनी परंपरागत सीट से, उनके महागठबंधन के सहयोगी झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी कोडरमा सीट से और रांची से कांग्रेस उम्मीदवार एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुरी तरह पराजित हुए हैं।
-झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से अधिकतर के परिणाम आ गए हैं लेकिन कुछ सीटों के परिणाम तकनीकी कारणों से घोषित नहीं किए गए हैं।
सभी 14 सीटों में से 11 पर भाजपा के उम्मीदवार या तो जीत दर्ज कर चुके हैं अथवा आगे हैं।
-गिरिडीह की एक सीट पर भाजपा की सहयोगी आजसू ने जीत दर्ज की है।
-सिंहभूम की सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है और राजमहल की सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपने पास बरकरार रखी है।
- झाविमो के अध्यक्ष एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भाजपा की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी अन्नपूर्णा देवी से 4,54,764 मतों के भारी अंतर से हार गए हैं।
- दुमका से झामुमो के मुखिया उर्फ गुरू जी शिबू सोरेन भाजपा के सुनील सोरेन से 43,853 मतों से हार गए हैं। राज्य की मुख्य विपक्षी झामुमो की यह हार बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि वह पार्टी के
संस्थापक रहे हैं।
- भाजपा के रांची से उम्मीदवार संजय सेठ ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को 2,81,269 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया है।
- पलामू से भाजपा के निवर्तमान सांसद विष्णु दयाल राम ने राष्ट्रीय जनता दल के घूरन राम को 4,75,284 मतों के भारी अंतर से पराजित कर दिया।
- जमशेदपुर से भाजपा के विद्युतवरण महतो ने झामुमो के चंपई सोरेन को 301036 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।
- हजारीबाग सीट पर केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल प्रसाद साहू को 4,75,794 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।
- गोड्डा लोकसभा सीट से भाजपा के निशिकांत दूबे ने झाविमो के प्रदीप यादव को 1,71,702 मतों के भारी अंतर से पराजित कर सीट अपने कब्जे में रखी।
- गिरिडीह से भाजपा समर्थित आजसू उम्मीदवार एवं झारखंड सरकार के मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी ने झामुमो के जगन्नाथ महतो को 2,48,347 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।
- दुमका से आश्चर्यजनक रूप से भाजपा के सुनील सोरेन ने महागठबंधन के मुख्य घटक दल झामुमो के प्रमुख शिबू सोरेन उर्फ गुरू जी को पराजित कर इतिहास रच दिया।
- धनबाद से भाजपा के निवर्तमान सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार कीर्ति आजाद को 3,90,209 मतों से पराजित किया। कीर्ति पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की दरभंगा सीट से भाजपा के टिकट पर जीते थे।
-चतरा से भाजपा के सुनील कुमार सिंह ने कांग्रेस के उम्मीदवार एवं विधायक मनोज कुमार यादव को 2,83,284 मतों के भारी अंतर से पराजित किया।
- राजमहल (अनुसूचित जनजाति) सीट पर भाजपा के हेमलाल मुर्मू झामुमो के निवर्तमान सांसद विजय हंसदा से 98658 मतों से लगातार दूसरी बार पराजित हुए और इन चुनावों में यही एक मात्र सीट झामुमो जीत सकी है।
- लोहरदगा में केन्द्रीय आदिवासी कल्याण राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत को 9459 मतों से पराजित किया। वह सुखदेव भगत से मतगणना के दौरान लंबे समय तक पीछे चल रहे थे।
- खूंटी से भाजपा के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मतगणना के अंतिम कुछ चरणों में कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को मात्र 1098 मतों के अंतर से पराजित किया जिसके चलते कांग्रेस यहां से पुनर्गणना की मांग कर रही है।
पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी एवं सिंहभूम से कांग्रेस उम्मीदवार गीता कोड़ा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं निवर्तमान सांसद लक्ष्मण गिलुआ को 72,845 मतों से पराजित कर भाजपा को आश्चर्यचकित कर दिया।
- केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिये PM मोदी को बधाई दी
आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है।
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैं इस ऐतिहासिक जीत के लिये नरेन्द्र मोदी को बधाई देता हूं और दिल्ली के लोगों की भलाई के लिये उनके साथ काम के लिये आशान्वित हूं।’’
- नायडू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा चुनाव में तेलगू देशम पार्टी (टीडीपी) की करारी हार के बाद गुरुवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनकी पार्टी को जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने बुरी तरह हराते हुए स्पष्ट बहुमत हासिल किया।
- ये चुनाव देश की जनता लड़ रही थी उन्होंने कहा कि दो से दोबारा आने तक की यात्रा में अनेक उतार-चढ़ाव आए पीएम मोदी ने कहा कि दोबारा आने पर नम्रता नहीं छोड़ेंगे - PM मोदी
- आज स्वयं मेघ राजा शरीक होने के लिए हमारे बीच हैं आज हम देख रहे हैं कि देश के कोटी कोटी नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया - पीएम मोदी
- मैं सभी विजेताओं को बधाई देता हूं, चाहे वे किस पार्टी या किस क्षेत्र से चुनाव लड़े - PM मोदी
- चुनाव आयोग और सुरक्षा संभालने वाले जवानों का भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आभार जताया
- जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने जीत पर दी PM मोदी को बधाई
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
- ये देश की जनता की विजय है - अमित शाह
- मोदी जी के नेतृ्तव में बीजेपी ने ऐतिहासिक विजय हासिल की है ये जीत सबका साथ, सबका विकास की नीति की जय है ये जीत इस मायने में भी ऐतिहासिक है कि देश के अंदर 50 सालों के अंदर कोई पार्टी फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है : अमित शाह
- अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार इस तरह की ऐतिहासिक विजय के लिए मैं बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करता हूं
- अमित शाह ने भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया


- अमित शाह ने PM मोदी का किया स्वागत

