Best wishes on the special occasion of Magh Bihu. pic.twitter.com/4nxCZWZ5IK
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2020
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘माघ बिहू आशा और समृद्धि का पर्व है। इस अवसर पर मैं सभी लोगों खास तौर पर असम की बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं देता हूं। कामना करता हूं कि यह विशेष अवसर समाज में आनंद की भावनाएं बढ़ाए।’’
प्रकृति, परंपरा और संस्कृति के रंगों से भरे मंगल पर्व मकर संक्रांति की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/F7dUZLzHEO
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2020
हिंदू कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति सूर्य को समर्पित पर्व है। वहीं माघ बिहू सालाना फसल कटने की खुशी में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को प्रकृति के रंगों से सराबोर, परंपरा और संस्कृति से भरे मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं।’’
Greetings on Pongal! pic.twitter.com/gqDW7HIZ8Y
— Narendra Modi (@narendramodi) January 15, 2020
पोंगल सूर्य देवता को समर्पित चार दिन का त्योहार है, यह फसल कटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ पोंगल की सभी को बधाई। कामना करता हूं कि यह त्योहार सभी के जीवन को समृद्धि से भर दे। सभी को अच्छा स्वास्थ्य मिले।’’