Citizenship Amendment Act के समर्थन में पीएम मोदी ने शुरू किया कैंपेन, ट्वीट कर छेड़ी मुहिम

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सोमवार को ट्विटर पर एक कैंपेन की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने कैंपेन की शुरुआत #IndiaSupportsCAA हैशटैग से की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सोमवार को ट्विटर पर एक कैंपेन की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने कैंपेन की शुरुआत #IndiaSupportsCAA हैशटैग से की। 
पीएम ने ट्वीट कर लिखा, “भारत सीएए का समर्थन करता है, क्योंकि सीएए सताए गए शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है। यह किसी की नागरिकता लेने के बारे में नहीं है। नमो ऐप पर सीएए से जुड़े कई दस्तावेज, वीडियो और कंटेंट हैं। आप इसके समर्थन में अभियान चलाएं।” 
एक अन्य ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी ने सदगुरु का एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि आप सदगुरु से सीएए से जुड़े विभिन्न पहलुओं को बारे में विस्तार से सुनें। उन्होंने आगे कहा कि सदगुरु इसमें ऐतिहासिक संदर्भों, भाईचारे की हमारी संस्कृति पर शानदार ढंग से प्रकाश डालता है। उन्होंने निहित स्वार्थी समूहों द्वारा गलत सूचना फैलाए जाने के बारे में भी बताया है।

सीएए के समर्थन में न्यूयॉर्क में भारतीय-अमेरिकियों का प्रदर्शन, लगाए ये नारे

Desk Team