कोविड काल के बाद PM नरेन्द्र मोदी का पहला विदेशी दौरा, दो दिवसीय यात्रा पर बांग्लादेश के लिए हुए रवाना

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बांग्लादेश के लिए रवाना हो गए जहां वह दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बांग्लादेश के लिए रवाना हो गए जहां वह दोनों देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने विमान में सवार मोदी की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढाका के लिए रवाना । अपनी बांग्लादेश यात्रा के दौरान वह हमारे मित्रवत पड़ोसी के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।”

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा था कि वह यात्रा के दौरान बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने खुशी जताई कि कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद उनका पहला विदेशी दौरा एक करीबी पड़ोसी देश में होगा, जिसके साथ भारत के गहरे संबंध हैं। 

Ujjwal Jain