भारत-बांग्लादेश संबंध: बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

भारत-बांग्लादेश संबंध: बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

Sheikh Hasina

भारत- बांग्लादेश संबंध: भारत की दो दिन की यात्रा पर आयी बंगलादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना ( Bangladesh PM Sheikh ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद आज शाम राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Highlights:

  • बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाक़ात
  • बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना भारत की दो दिन की यात्रा पर
  • नई सरकार के गठन के बाद किसी विदेशी नेता की भारत की यह पहली राजकीय यात्रा

 

प्रधानमंत्री शेख हसीना का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ ही दिनों बाद उनसे दोबारा मिलकर उन्हें खुशी हुई है। उन्होंने कहा कि यह नियमित बातचीत मित्रता और सहयोग की स्थायी भावना को दर्शाती है जो 1971 के बंगलादेश के मुक्ति संग्राम की यात्रा के साथ शुरू हुई थी।

शेख हसीना के नेतृत्व में बांग्लादेश ने महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति की है- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारत और बंगलादेश विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और नए क्षेत्रों में भी इसका दायरा बढा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह भारत-बंगलादेश संबंधों की भविष्य की दिशा तय करेगा। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि प्रधान मंत्री शेख हसीना के नेतृत्व में बंगलादेश ने महत्वपूर्ण आर्थिक प्रगति की है।


नई सरकार के गठन के बाद किसी विदेशी नेता की भारत की यह पहली राजकीय यात्रा

दोनों नेता गर्मजोशी और सौहार्दपूर्ण बातचीत के दौरान आर्थिक संबंधों, विकास साझेदारी, रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा और संपर्क बढाने सहित सभी क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।
इस महीने के शुरू में देश में नई सरकार के गठन के बाद किसी विदेशी नेता की भारत की यह पहली राजकीय यात्रा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − 7 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।