प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने भूटानी समकक्ष लोटे शेरिंग से बात की और इस दौरान पड़ोसी देश की सरकार ने कोविड-19 महामारी की ताजा लहर से जूझ रहे भारत के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि टेलीफोन से हुई इस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संकट के इस समय भारत का सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया।मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में बेहतर प्रबंधन के लिए भूटान नरेश शेरिंग के नेतृत्व की सराहना की और उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने वर्तमान संकट की स्थिति के मद्देनजर भारत और भूटान के विशेष दोस्ताना संबंधों को रेखांकित किया जिसका आधार आपसी तालमेल और सम्मान, साझा सांस्कृतिक विरासत और लोगों के बीच मजबूत संबंध हैं।


Download Android App
Download iOS App



