Lok Sabha Election 2024: मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार होंगे उम्मीदवार,कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट

Lok Sabha Election 2024: मनोज तिवारी के खिलाफ कन्हैया कुमार होंगे उम्मीदवार,कांग्रेस ने जारी की नई लिस्ट
Published on

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने नई लिस्ट जारी की है आपको बता दें कि इस लिस्ट में दिल्ली के भी उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इस बार मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है वहीं पंजाब और यूपी की एक सीट पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है।

Highlights:

  • कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को मैदान में उतारा है
  • नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया को उतार कर बिहारी vs बिहारी की लड़ाई बना दी है

मनोज तिवारी बनाम होगा कन्हैया कुमार का मुकाबला..

इस बार की सियासी लड़ाई दिल्ली में दिलचस्प होने जा रही है जहां एक तरफ भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी मैदान में होंगे वहीं दूसरी तरफ जेएनयू के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार मैदान में होंगे। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया को उतार कर बिहारी vs बिहारी की लड़ाई बना दी है। मनोज तिवारी बीजेपी की सूची में एक मात्र सांसद थे जिनका टिकट इस बार दिल्ली से नही कटा था। अब देखना होगा कि इस बार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में किसका सिक्का चल पाता है और कौन जीत हासिल करने में महारथ हासिल कर पाता है

कांग्रेस की लिस्ट में कई नाम शामिल..

कांग्रेस के द्वारा अभी अभी एक नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें कन्हैया कुमार के अलावा चांदनी चौक से जे पी अग्रवाल को टिकट दिया है वहीं जालंधर की सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चरण जीत सिंह चन्नी को मैदान में उतारा है। वहीं यूपी के प्रयागराज से उज्जवल रेवती रमण सिंह का नाम शामिल है। वही दलित नेता उदित राज को नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से टिकट मिला है

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel 'PUNJAB KESARI' को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
logo
Punjab Kesari
www.punjabkesari.com