लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

विभिन्न नेताओं ने इसरो के वैज्ञानिकों से कहा- दिल छोटा न करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इसरो वैज्ञानिकों से कहा कि वह चंद्रयान-2 मिशन में आयी बाधाओं से दिल छोटा न करें और उन्होंने कहा कि एक “नयी सुबह होगी और बेहतर कल होगा।”

विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शनिवार को इसरो के वैज्ञानिकों के समर्पण और जुनून की तारीफ करते हुए उनसे निराश न होने के लिए कहा। गौरतलब है कि ‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। सपंर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इसरो वैज्ञानिकों से कहा कि वह चंद्रयान-2 मिशन में आयी बाधाओं से दिल छोटा न करें और उन्होंने कहा कि एक “नयी सुबह होगी और बेहतर कल होगा।” मोदी ने बेंगलुरु में इसरो केंद्र में अपने भाषण में कहा, ‘‘हम बहुत करीब पहुंच गए थे लेकिन अभी हमें और आगे जाना होगा। 
1567832043 pm isro
आज से मिली सीख हमें और मजबूत तथा बेहतर बनाएगी। देश को हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रमों और वैज्ञानिकों पर गर्व है। हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम में अभी सर्वश्रेष्ठ होना बाकी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रयास सार्थक रहे और यात्रा भी। यह हमें और मजबूत तथा बेहतर बनाएगी। एक नयी सुबह होगी और बेहतर कल होगा। मैं आपके साथ हूं, देश आपके साथ है।’’ 
गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि चंद्रयान-2 के साथ इसरो की अब तक की उपलब्धियों ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “भारत इसरो के अपने प्रतिबद्ध और कठोर परिश्रमी वैज्ञानिकों के साथ खड़ा है। भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं हैं।”
1567841212 amit shah tweet
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसरो वैज्ञानिकों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने मिशन पर बेहतरीन काम किया तथा कई और महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है। गांधी ने ट्वीट किया, “इसरो को ‘चंद्रयान-2’ मिशन पर उसके बेहतरीन कार्य के लिए बधाई। आपका समर्पण हर भारतीय के लिए एक प्रेरणा है। आपका काम व्यर्थ नहीं जाएगा। इसने कई और महत्वपूर्ण तथा महत्वाकांक्षी भारतीय अंतरिक्ष मिशनों की नींव रखी है।”
1567841359 rahul tweet
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे देश को वैज्ञानिकों गर्व है। वहीँ,  मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘हमें अपने वैज्ञानिकों पर बहुत गर्व है। वे अपनी दूरदृष्टि, प्रतिबद्धता और लगन के साथ हमारे लिए चिरस्थायी प्रेरणा के स्रोत रहे हैं।’’ उसने कहा, ‘‘इसरो अध्यक्ष ने चंद्रयान-2 पर जानकारियां दीं। मुझे भरोसा है कि हम अपने अंतरिक्ष कार्यक्रम में बेहतर करते रहेंगे।’’ 
1567841640 cm office
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने वैज्ञानिकों से दिल छोटा न करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है। उन्होंने इतिहास बना दिया। दिल छोटा करने की जरूरत नहीं है। हमारे वैज्ञानिकों ने काफी अच्छा काम किया है।’’ 
1567841722 cm kejriwal
माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भरोसा जताया कि अगले कदम ‘‘अधिक संतोषजनक’’ होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी वैज्ञानिक उपलब्धियों के इतिहास ने दिखाया कि कैसे लड़ाई और संघर्ष जारी रहा है। शाबाशी कि इसरो और हमारे वैज्ञानिक हमें इतनी दूर ले आए।’’ 
1567841834 sitaram tweet
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि अभी तक चंद्रयान-2 का सफर किसी उपलब्धि से कम नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है और भरोसा है कि भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम यहां से और मजबूत तथा बेहतर होगा। इसरो की टीम एक गौरवान्वित, आभारी और प्रेरित राष्ट्र आपके साथ खड़ा है।’’ 
1567842116 smerti rani
केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने इसरो के वैज्ञानिकों की तारीफ की और भरोसा जताया कि वे मौजूदा बाधाओं से उबर जाएंगे। एक फेसबुक पोस्ट में विजयन ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों का समर्पण ‘‘सराहनीय’’ था। उन्होंने कहा, ‘‘वे मौजूदा बाधाओं से उबर सकते हैं। विश्वास के साथ आगे बढ़ने और भविष्य में ऊंचाइयों को छूने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + twelve =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।